शिव सेना ने शशि थरूर का पुतला फूंका

शिव सेना ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के गंगा को लेकर दिए विवादित बयान पर नाराजगी जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Feb 2019 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 01 Feb 2019 10:55 PM (IST)
शिव सेना ने शशि थरूर का पुतला फूंका
शिव सेना ने शशि थरूर का पुतला फूंका

बुलंदशहर: शिव सेना ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के गंगा को लेकर दिए विवादित बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने थरूर से माफी मांगने की मांग की है।

शुक्रवार को शिव सेना कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा ने कहा कि नेताओं को धार्मिक टिप्पणी करने से पूर्व विचार करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर के गंगा के लिए गलत शब्दों का प्रयोग करने पर विरोध प्रकट किया। कहा कि उन्होंने ऐसा बयान देकर गंगा का अपमान किया है। ¨हदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया है। नेताओं के ऐसे बेतुके बयानों पर रोक लगनी चाहिए। जिससे किसी भी धर्म के लोगों की आस्था को प्रभावित होने से रोका जा सके। कार्यकर्ताओं ने भी नाराजगी जताते हुए अपना विरोध प्रकट किया। थरूर के बयान की कड़े शब्दों में ¨नदा की। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग नगर में शशि थरूर का पुतला फूंका। इस दौरान सुधीर सैनी, राजकुमार गिरी, मनीष कुमार, अरुण, गौरव राजपूत, प्रीतम ¨सह, सुमित, सुनील, ¨पटू, जयचंद, लवी, राजवीर, हरस्वरूप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी