पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

रोटरी क्लब खुर्जा शक्ति के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं अन्य लोगों से भी पौधे रोपित करने की अपील की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 06:14 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 06:14 PM (IST)
पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बुलंदशहर, जेएनएन। रोटरी क्लब खुर्जा शक्ति के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं अन्य लोगों से भी पौधे रोपित करने की अपील की गई।

बुधवार को रोटरी क्लब खुर्जा शक्ति के सदस्य शिकारपुर मार्ग स्थित रोजवेली स्कूल में पहुंच गए। जहां उन्होंने अध्यक्षा लक्ष्मी गुप्ता के नेतृत्व में आंवला, गुलमोहर, सागौन, सिरस आदि के पौधे रोपित किए। साथ ही उनकी देखरेख करने की शपथ भी ली। इस दौरान लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब शक्ति के द्वारा व्यापक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है। पौधारोपण करना कार्य का अहम हिस्सा हैं। क्योंकि जीवन का आधार वृक्ष ही हैं। पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी पर जीवन के लिए पेड़ की आवश्यकता है। सभी को मुहिम की तरह पौधारोपण करके पौधों की देखभाल भी करना चाहिए। इसमें अंशिता गर्ग, सिद्धार्थ सिघल, मनीष वाष्र्णेय, विनीत, गौरव गर्ग, स्कूल की प्राचार्या अनीता शर्मा, नीरज गुप्ता आदि रहे।

chat bot
आपका साथी