नाले की पटरी पर गोकशी, ग्रामीणों को देखकर भागे आरोपित

अरनिया: स्याना में गोकशी को लेकर हुए बड़े बवाल के बाद भी गोकशी की घटनाएं रुक नहीं पा र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 11:38 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 11:38 PM (IST)

नाले की पटरी पर गोकशी, ग्रामीणों को देखकर भागे आरोपित
नाले की पटरी पर गोकशी, ग्रामीणों को देखकर भागे आरोपित

अरनिया: स्याना में गोकशी को लेकर हुए बड़े बवाल के बाद भी गोकशी की घटनाएं रुक नहीं पा रहीं। अरनिया थानाक्षेत्र के गांव बड़ागांव में चार व्यक्ति गोवंश का कटान करने पहुंच गए। ग्रामीण उन्हें पकड़ने दौड़े तो आरोपित गोवंश को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को शांत कराया। शुक्रवार सुबह घायल गोवंश ने दम तोड़ दिया। पुलिस दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बड़ागांव निवासी भोला पुत्र कंछी ¨सह गुरुवार देर शाम जंगल जा रहा था। नाले की पटरी पर चार लोग एक गोवंश का कटान करते दिखे तो उसने शोर मचा दिया। खेतों पर काम कर रहे किसान मौके की तरफ दौड़े तो आरोपित भाग निकले। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। सीओ गोपाल ¨सह कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण घायल गोवंश को बुग्गी में लादकर गांव ले आए और इलाज कराया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। सीओ की मौजूदगी में मृत गोवंश को दफना दिया गया। पुलिस ने भोला की शिकायत पर आरोपित इकबाल, शकील निवासी गांव मलगोसा थाना खुर्जा को नामजद कर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में मलगोसा में दबिश दी। रिश्तेदारियों में भी तलाशा लेकिन आरोपितों का सुराग नहीं लगा। तहरीर के आधार पर दो आरोपितों को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही आरोरिपतों को गिरफ्तार किया जाएगा। मौके पर भी किसी भी तरह का विवाद नहीं है।

-गोपाल ¨सह, सीओ खुर्जा

chat bot
आपका साथी