महिला दारोगा ने फासी लगाकर की आत्महत्या

थाना अनूपशहर में तैनात महिला उपनिरीक्षक आरजू पंवार ने संदिग्ध हालत में फासी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के एक कमरे में लटका मिला। इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। खुदकुशी की अभी कोई वजह पता नहीं चल सकी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 11:24 PM (IST)
महिला दारोगा ने फासी लगाकर की आत्महत्या
महिला दारोगा ने फासी लगाकर की आत्महत्या

जेएनएन, बुलंदशहर। थाना अनूपशहर में तैनात महिला उपनिरीक्षक आरजू पंवार ने संदिग्ध हालत में फासी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के एक कमरे में लटका मिला। इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। खुदकुशी की अभी कोई वजह पता नहीं चल सकी है।

मूलरूप से शामली के गाव भैंसवाल की रहने वाली आरजू पंवार 2015 बैच की उपनिरीक्षक थीं। करीब दो साल पहले उनकी पोस्टिंग बुलंदशहर में हुई थी। डेढ़ साल से वह अनूपशहर थाने में तैनात थीं। एलडीएम इंटर कालेज के पास विपिन भारद्वाज के मकान में किराए पर रहती थीं। रोजाना खाना भी इसी परिवार के साथ खाती थीं। नववर्ष के पहले दिन शुक्रवार की शाम वह अपने कमरे पर पहुंची। इसके बाद खाने के लिए बार-बार बुलाने पर जब यह नहीं आर्इं तो विपिन ने नजदीक ही रहने वाले सिपाही सन्नी चौधरी को बताया। उसने आकर कमरे में झाका तो देखा कि आरजू चुन्नी के बने फंदे से लटकी थी। उनके मोबाइल पर कई मिस काल पड़ी थीं। कुछ देर में ही एसएसपी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा कि अगले महीने फरवरी में आरजू की शादी होनी थी। पुलिस ने आरजू के स्वजन को भी सूचना दे दी है। पति पर मारपीट करने का आरोप

खुर्जा। क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला शुक्रवार सुबह कोतवाली पहुंची और अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। कुछ ही समय बाद महिला का पति भी कोतवाली पहुंचा और पत्नी द्वारा झूठे आरोप लगाने की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली में भी दंपती के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। हालांकि बाद में दोनों वापस लौट गए। महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

खुर्जा। नगर के एक मोहल्ला निवासी 34 वर्षीय महिला ने किसी बात से क्षुब्ध होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब महिला की हालत बिगड़ने लगी, तो स्वजनों को जानकारी हुई। आननफानन में उन्होंने महिला को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सक डा. डीपी सिंह ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है।

chat bot
आपका साथी