आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां पूरी

जनपद की सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुरुवार को नुमाइश मैदान में जनसभा प्रस्तावित है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 11:20 PM (IST)
आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां पूरी
आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां पूरी

बुलंदशहर, जेएनएन। जनपद की सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुरुवार को नुमाइश मैदान में जनसभा प्रस्तावित है। स्थानीय स्तर पर पिछले कई दिनों से जनसभा की तैयारियां जारी है और कई मंत्री और विधायकों के साथ पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बुधवार को जनसभा की लगभग तमाम तैयारियों को पूरा कर लिया गया। सुबह से शाम तक पदाधिकारियों की समीक्षा बैठकों का दौर जारी रहा।

सदर विधानसभा सीट से विधायक रहे भाजपा के दिग्गज नेता वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन के बाद अब इस सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। ऐसे में अब सभी दलों के प्रत्याशी मैदान में उतर आए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर के नुमाइश मैदान में जिले की जनता से संवाद कर अपनी बात उनके समक्ष रखेंगे। इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां जारी थी। कई मंत्री सदर विधानसभा सीट के गांवों में चौपाल लगाए हुए हैं। इसके अलावा जिले और जिले के बाहर से भी विधायक मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं। उधर, आज होने वाली जनसभा की तैयारियों को बुधवार की शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। साथ ही कोई कसर बाकी न रहे इसके लिए दिनभर समीक्षा बैठक और दिशा-निर्देश का सिलसिला भी जारी रहा। गंगा नगर स्थिति पार्टी कार्यालय से लेकर नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हाल में भी बैठकों का आयोजन दिनभर में होता रहा। सरकारी तंत्र भी सतर्क

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन भी काफी सतर्क है। हालांकि जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सभा स्थल पर करीब एक घंटा गुजारेंगे। इस दौरान स्थानीय पदाधिकारी और प्रत्याशी से मुलाकात होगी। लेकिन कोरोना काल के कारण जिला प्रशासन इस बात को लेकर भी सतर्क है कि कहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान अस्पताल आदि का निरीक्षण करने के लिए न निकल पड़े। मंच पर रहेंगे गिनती के लोग

नुमाइश मैदान में होने वाली जनसभा के दौरान कोरोना काल के लिए निर्धारित किए नियमों का हर स्तर पर पालन किया जाएगा। इसका असर जनसभा के मंच पर भी दिखेगा। मंच पर भी सीमित संख्या में मुख्य लोगों की मौजूदगी रहेगी। साथ ही शारीरिक दूरी का भी पालन किया जाएगा। उत्साह में पदाधिकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और संबोधन को लेकर कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी भी काफी उत्साह में हैं। बुधवार को दिनभर जनसभा की तैयारियों के साथ मतदाताओं को सभा स्थल तक लाने के लिए कवायद होती रही। प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा, अशोक कटारिया, कपिल देव अग्रवाल, एटा सांसद राजू भैया, सांसद डा. भोला सिंह के साथ तमाम विधायकों और पदाधिकारियों ने गांव-गांव में चौपाल भी लगाई। इन्होंने कहा.

नुमाइश मैदान में होने वाली जनसभा एतिहासिक होगी, इसके लिए सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गई है। कार्यकर्ता काफी उत्साह में हैं, सुबह नौ बजे से ही लोग जनसभा स्थल पर पहुंचने शुरू हो जाएंगे।

- अनिल सिसौदिया, जिलाध्यक्ष भाजपा

chat bot
आपका साथी