प्राचीन सांस्कृति के लिए युवा को जागरूक रही प्रदेश सरकार

जेएनएन बुलंदशहर विधायक बिमला सोलंकी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा दीपोत्सव मेले का आयोजन करना प्राचीन परंपराओं को युवा पीढ़ी तक पहुचाना है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:16 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:16 PM (IST)
प्राचीन सांस्कृति के लिए युवा को जागरूक रही प्रदेश सरकार
प्राचीन सांस्कृति के लिए युवा को जागरूक रही प्रदेश सरकार

जेएनएन, बुलंदशहर: विधायक बिमला सोलंकी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा दीपोत्सव मेले का आयोजन करना प्राचीन परंपराओं को युवा पीढ़ी तक पहुचाना है। श्रीराम के असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक का यह प्रकाशोत्सव देश की प्राचीन परंपरा रही है। ताकि युवा व आने वाली पीढ़ी को इस प्राचीन संस्कृति का याद रख उसके बनाए रखना है।

गुरुवार को ककोड़ रोड स्थित आरके एंक्लेव में विधायक बिमला सोलंकी ने प्रशासन के सहयोग से नगरपालिका के तत्वावधान में आयोजित दीपोत्सव मेले का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। कहा कि जो लोग श्री राम के आस्तित्व पर सवाल उठा रहे थे, वहीं आज उनका गुणगान कर रहे हैं। अयोध्या में श्री राम के मंदिर के निर्माण को संकल्पित भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जन आस्था को देख भव्य निर्माण की कवायद तेजी से शुरू कर दी है। इससे पूर्व तहसीलदार संजय कुमार, ईओ विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने बुकें भेंट कर मुख्य अतिथि विधायक का स्वागत किया। विभिन्न परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिन्हें मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष अरविन्द दीक्षित ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष ऊषा बंसल, निधि गर्ग, धीरेन्द्र प्रधान, वीरेन्द्र विरोड़ी, नगराध्यक्ष दिनेश पालीवाल, काले शर्मा, पिकी बोहरा, केशव, नलिन सोलंकी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ईओ विनोद कुमार ने बताया कि यह मेला चार नंबर तक चलेगा।

पालीटेक्निक मैदान में दीपावली मेले का हुआ आयोजन

संवाद सहयोगी, खुर्जा : शासन निर्देश के बाद नगरपालिका द्वारा दीपावली मेले का आयोजन पालीटेक्निक मैदान में किया गया। जिसमें कई तरह के स्टाल लगाए गए। मेले में पहुंचे लोगों ने खरीदारी की।

शासन के निर्देश पर फुटपाथ और सड़क पर दुकानें लगाने वाले के लिए दीपावली पर्व पर निश्शुल्क स्थान उपलब्ध कराने के नगरपालिका ने इंतजाम किए। जिसके तहत पालीटेक्निक मैदान में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। गुरुवार को मेले का शुभारंभ विधायक विजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित करते हुए किया। जिसके बाद छात्रों द्वारा कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिन्हें देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं विधायक ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मेले में लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया और स्टाल लगाने वाले से भी जानकारी जुटाई। वहीं नगर के लोगों ने मेले में पहुंचकर स्टालों से खरीदारी की। इसमें पूर्व चेयरमैन राजीव बंसल, ईओ जेके आनंद, नरेश सोलंकी, नवनीत बंसल, राजीव सोलंकी, गौरव शर्मा, शशांक अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, रेखा शर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी