Meerut News : दिल्ली रोड पर बजाज फोम के गोदाम में लगी आग, 8 गाड़ियों ने पाया काबू
मधुबन कोलोनी निवासी विजय गेरा का घंटाघर चोराहे के पास बजाज फोम के नाम से शोरूम है। बराबर में ही उनका गोदाम है। गुरुवार सुबह क़रीब साढ़े दस बजे पड़ोसी ने गोदाम के दूसरे तल से धुआं निकलते देखा तो उसने विजय गेरा को जानकारी दी। जब तक तक वह लोग मौके पर पहुंचे आग भीषण रुप धारण कर चुकी थी।
जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली रोड स्तिथ घंटाघर चोराहे के पास बजाज फोम के गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रूपये का नुकसान होना बताया गया है।
मधुबन कोलोनी निवासी विजय गेरा का घंटाघर चोराहे के पास बजाज फोम के नाम से शोरूम है। बराबर में ही उनका गोदाम है। गुरुवार सुबह क़रीब साढ़े दस बजे पड़ोसी ने गोदाम के दूसरे तल से धुआं निकलते देखा तो उसने विजय गेरा को जानकारी दी। जब तक तक वह लोग मौके पर पहुंचे आग भीषण रुप धारण कर चुकी थी। पुलिस ने आग के चलते रूट डायवर्जन कर दिया। दमकल की आठ गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
चार दिन से दुकान थी बंद
चार दिन पहले शोरूम मालिक विजय गेरा के छोटे भाई अश्वनी गेरा की हार्ट अटैक सै मौत हो गई थी। तब से दुकान बन्द चल रही थी। गुरुवार को हाइपन होटल में अश्वनी गेरा को उठाला कार्यक्रम था। पूरा परिवार कार्यक्रम में व्यस्त था। आग की जानकारी मिलने पर सभी लोग मौके पर पहुंचे।