दीपावली पर्व पर बसें और ट्रेने फुल, यात्री हुए परेशान

दीपावली पर घर जाने के लिए लोगों ने निकलना शुरू कर दिया है। इसके चलते बसों और ट्रेनों में मारामारी का माहौल है। ट्रेनें फुल होने के बाद भी यात्री सफर करने को मजबूर हैं। स्लीपर से लेकर जनरल बोगियों तक बुरा हाल है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Oct 2019 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 25 Oct 2019 10:31 PM (IST)
दीपावली पर्व पर बसें और ट्रेने फुल, यात्री हुए परेशान
दीपावली पर्व पर बसें और ट्रेने फुल, यात्री हुए परेशान

बुलंदशहर, जेएनएन। दीपावली पर घर जाने के लिए लोगों ने निकलना शुरू कर दिया है। इसके चलते बसों और ट्रेनों में मारामारी का माहौल है। ट्रेनें फुल होने के बाद भी यात्री सफर करने को मजबूर हैं। स्लीपर से लेकर जनरल बोगियों तक बुरा हाल है।

दीपावली का त्योहार रविवार यानि कल है। जिस कारण पर्व पर नौकरीपेशा लोगों ने अपने घरों की तरफ जाना शुरू कर दिया है। इसके चलते शुक्रवार को बस स्टैंड से लेकर खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन तक भीड़भाड़ दिखाई दी। खुर्जा जंक्शन स्टेशन रूकने वाली पैसेंजर ट्रेनें जहां फुल रहीं और यात्री उनमें ठूंस-ठूंसकर भरे हुए नजर आए। वहीं एक्सप्रेस ट्रेनों में भी कुछ इसी तरह का आलम देखने को मिला। क्योंकि पहले से ही रिजर्वेशन करा चुके लोगों की वेटिग क्लीयर नहीं हो सकी। ऐसे में उन्हें खड़े होकर ही अपना सफर तय करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन में जगह नहीं मिलने पर काफी लोगों को निराश होना पड़ा। यहीं हाल खुर्जा में रोडवेज बस स्टैंड पर नजर आया। जहां भी काफी भीड़भाड़ देखने को मिली। सबसे अधिक भीड़ लंबी रूट वाली बसों में दिखाई दी।

chat bot
आपका साथी