केबीसी में पहुंची बुलंदशहर की दीपिका

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर गुरुवार को बुलंदशहर की दीपिका शर्मा अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Aug 2019 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 25 Aug 2019 11:15 PM (IST)
केबीसी में पहुंची बुलंदशहर की दीपिका
केबीसी में पहुंची बुलंदशहर की दीपिका

बुलंदशहर, जेएनएन।

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर गुरुवार को बुलंदशहर की दीपिका शर्मा अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगी। कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले भी वह इस कार्यक्रम रकम जीत चुकी हैं। कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना से परिजनों में खुशी का माहौल है।

जिले के मोहल्ला शेखसराय निवासी दीपिका शर्मा पत्नी दीपक शर्मा निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके पति नोएडा की किसी कंपनी में प्रबंधक हैं तो दीपिका भी वहीं किसी स्कूल में तैनात हैं, जबकि उनका मायका शहर में चांदपुर रोड पर है। दीपिका की मां प्रेमलता भी शिक्षिका हैं। प्रेमलता ने बताया कि उनकी पुत्री कई साल से कौन बनेगा करोड़पति में प्रतिभाग करने के लिए प्रयास कर रहीं थी। एक बार वह इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करके रकम जीत भी चुकी हैं, लेकिन और अधिक रकम जीतने के लिए वह लगातार प्रयास में थी। लगातार प्रयास के बाद अब दीपिका का सपना साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि वह गुरुवार को हॉट सीट पर बैठेगी। बेटी की उपलब्धि से परिवार में खुशियों का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी हैं।

chat bot
आपका साथी