भाजपाइयों ने स्वतंत्रता सेनानी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व विधायक प्रतिनिधि उमेश रुड़कीवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल शर्मा पार्क में स्व'छता अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:28 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:28 PM (IST)
भाजपाइयों ने स्वतंत्रता सेनानी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपाइयों ने स्वतंत्रता सेनानी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान

बीबी नगर: स्वच्छता पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में निर्मित पंडित दीन दयाल शर्मा पार्क में साफ सफाई की। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व विधायक प्रतिनिधि उमेश रुड़कीवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल शर्मा पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। सर्वप्रथम पार्क की गंदगी को साफ किया तदोपरांत कूड़ा करकट व झाड़,घास की सफाई की। इस अवसर पर उमेश रुड़कीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दो अक्टूबर तक घोषित स्वच्छता अभियान मात्र अभियान नहीं बल्कि आंदोलन बन गया है। आम जन स्वच्छता के प्रति सजग व जागरूक हो रहा है तथा स्वेच्छा से अभियान में भागीदारी कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा नगर संयोजक प्रदीप शर्मा, मण्डल मंत्री प्रमोद शर्मा, कोषाध्यक्ष पूरन चंद सैनी, प्रमोद लोधी, सुमित रुड़कीवाल, संजीव शर्मा, नितिन पंडित, इंदल चौधरी, अनुज चौधरी, प्रदीप चौधरी, मोहित लोधी व नीटू पंडित आदि रहे।

chat bot
आपका साथी