कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया

बुलंदशहर : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 74वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने अपने नेता

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 10:12 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 10:12 PM (IST)
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया

बुलंदशहर : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 74वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने अपने नेता को याद किया और पुष्प अर्पित कर नमन किया। राजीव गांधी के कार्यकाल में किए गए कार्यों को याद कर कांग्रेसियों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

अध्यक्षता कर रहे पं. सुभाष गांधी ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में देश के आधुनिकीकरण करने में अमूल्य योगदान दिया। 21वीं सदी में सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए उन्होंने इस क्षेत्र में देश की क्षमता को विकसित करने में भूमिका निभाई। शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर ने कहा कि देश में कंप्यूटर युग की शुरुआत राजीव गांधी की ही देन है। उन्होंने ही अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सुधार किया। साथ ही युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान करने का अधिकार दिया। पीसीसी सदस्य सच्चिदानन्द गौड़ ने कहा कि संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत के बाद राजीव गांधी ने इन्दिरा गांधी के कहने पर अनिच्छा से राजनीति में प्रवेश किया। इन्दिरा गांधी की मृत्यु के बाद 40 वर्ष की आयु में ही प्रधानमंत्री बने। जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा ने कहा कि राजीव गांधी ने तत्कालीन समय की परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्र हित में अनेक समझौते कर देश को आगे ले जाने का काम किया। नरेन्द्र ¨सह, हर्षवर्धन वाल्मीकि, चौधरी धर्म ¨सह, संजीव पहाड़िया, रुपेश शर्मा, डा. एसडी शर्मा, ललित शर्मा, पालीवाल, शकील अहमद, जयप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

गुलावठी: कांग्रेस जिला महामंत्री अनिल शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अíपत किए। सैयद मोहीउनुद्दीन जिलानी, अनिल शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल तोमर, सिराज मेवाती, डा. रियाजुद्दीन, हाफिज अब्दुल सलाम सिद्दीकी, रुपचंद रवि आदि वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी एक युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को आधुनिकता की तरफ अग्रसर किया। देश में संचार क्रांति, कंप्यूटर जैसे विज्ञान को भारत में आरंभ किया था। उन्होंने शिक्षा को हर तरफ से बढ़ाया। इस मौके पर अलाउद्दीन सलमानी, नवीन मलिक, महेंद्र राणा, इकराम सलमानी, फारूख फौजी, रमेश चंद शर्मा, राजेश निराला आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी