10 हुए रेड जोन.. लॉकडाउन में कहीं सख्ती कहीं लापरवाही

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन पॉजिटिव मरीज नहीं मिल रहे हों। बावजूद इसके सिस्टम की ढील के कारण लॉकडाउन का कई स्थानों पर ठीक से पालन नहीं हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Apr 2020 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2020 11:17 PM (IST)
10 हुए रेड जोन.. लॉकडाउन में कहीं सख्ती कहीं लापरवाही
10 हुए रेड जोन.. लॉकडाउन में कहीं सख्ती कहीं लापरवाही

बुलंदशहर, जेएनएन। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसा कोई दिन नहीं, जिस दिन पॉजिटिव मरीज नहीं मिल रहे हों। बावजूद इसके सिस्टम की ढील के कारण लॉकडाउन का कई स्थानों पर ठीक से पालन नहीं हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने कई चौराहों पर सख्ती जरूर दिखाई। कोरोना मरीज लगातार बढ़ने के कारण मंगलवार को महिला अस्पताल और राधा नगर मोहल्ले को भी हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया है। जिले में अब हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

शारीरिक दूरी का यहां नहीं हो रहा पालन

शहर में मंगलवार सुबह मंडी में भीड़ जमा थी। भीड़ शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रही थी। बाद में पुलिस पहुंची तो शारीरिक दूरी का पालन कराया गया। बैंक और राशन की दुकान का नजारा था। यहां भी पुलिस पहुंची और पुलिस ने नियमों का पालन कराया। इन स्थानों पर खुद सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र और सिटी मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्र ने नजर बनाकर रखी। रेड जोन में बढ़ी सख्ती

रेड जोन में मंगलवार को खाकी पूरी तरह से सख्त दिखी। यहां पर रहने वाले लोगों को साफ निर्देश दिए गए कि वह अपने घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। यहां पर खुद डीएम और एसएसपी ने अपने कर्मचारियों की मदद से लोगों को मास्क, साबुन, सैनिटाइजर आदि सामान बांटा। दो और बढ़े हॉटस्पॉट

मंगलवार को महिला अस्पताल और राधानगर को भी सील कर दिया गया। इन स्थानों पर खुद डीएम और एसएसपी गए और उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने घर से बाहर नहीं निकलेंगे। शारीरिक दूरी का पालन करेंगे। लॉकडाउन क्षेत्र में ये रहे हालात

जिला पुलिस ने मंगलवार को शहर के काला आम चौराहा, भूड़ चौराहा, अंसारी रोड चौराहा, शिकारपुर बाईपास, बूरा बाजार, सर्राफा बाजार, चांदपुर रोड, ईदगाह बाजार, महिला अस्पताल, राधा नगर आदि स्थानों पर तो सख्ती दिखाई, लेकिन सब्जी मंडी, राशन की दुकानें, मेडिकल स्टोर पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं करा सकी। हालांकि, बाद में सख्ती बढ़ाई। लोग सड़कों पर दिखे। इन्होंने कहा..

लॉकडाउन में ड्यूटीरत कर्मचारी यदि लापरवाही बरत रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी। सभी रेड जोन का भी ध्यान रखा जा रहा है। किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही है।

रविद्र कुमार, जिलाधिकारी लॉकडाउन में पुलिस अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ निभा रही है। फिर भी यदि कोई लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।

संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

chat bot
आपका साथी