मिशन शक्ति के तहत निबंध के जरिए दिया संदेश

मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। एसबीडी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति थीम पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यशिका विश्नोई ने प्राप्त किया। इसके अलावा नहटौर में भी एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:29 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:29 PM (IST)
मिशन शक्ति के तहत निबंध के जरिए दिया संदेश
मिशन शक्ति के तहत निबंध के जरिए दिया संदेश

बिजनौर, जेएनएन। मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। एसबीडी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति थीम पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यशिका विश्नोई ने प्राप्त किया। इसके अलावा नहटौर में भी एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी।

गुरुवार को एसबीडी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत समाज शास्त्र व अंग्रेजी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति के साथ कोरोना संक्रमण के पांचवें चरण की चुनौतियां और समाधान विषय रहा। प्रतियोगिता में अक्सा रियाज, सलमा परवीन, परम ज्योति, इकरा बेबर, जया भारती, यशिका विश्नोई, नूरी सादिया आदि आठ छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यशिका विश्नोई ने प्रथम, नूरी सादिया ने द्वितीय तथा इकरा बेबी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णयक मंडल में प्राचार्य डा. पूनम चौहान, फरहाना हाशिम शामिल रहे। इस अवसर पर डा. ललिता शर्मा, डा. पायल शर्मा, रेनू चौहान आदि उपस्थित रहे।

नहटौर: गांव बेगराजपुर स्थित पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय में मिशन शक्ति पर गोष्ठी हुई। प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। साथ ही उन्हें सुरक्षित रहने के टिप्स देते हुए कहा कि युवतियों व महिलाओं को निडर होकर आत्म निर्भर बनना होगा। छात्राओं ने कार्ड बनाकर प्रभारी निरीक्षण को भेंट किए। साथ ही छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुष्पा देवी, शिवानी, प्रियंका, मनोज, पूजा, रश्मि, मकसूद, अजीत आदि उपस्थित रहे।

अफजलगढ़: कासमपुरगढ़ी स्थित ब्लाक कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया ने कहा कि महिलाएं बेखौफ होकर रहें। उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। तहसीलदार रमेशचंद्र चौहान ने कहा कि महिलाएं किसी प्रकार की असुविधा होने पर स्थानीय पुलिस अथवा हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत अवगत कराएं। उनकी हर समस्या का त्वरित एवं हरसंभव समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता देवी, मंजू देवी, शिखा चौहान, शमा परवीन, चेतन देवी आदि उपस्थित रहे।

-----

..वीरेन्द्र

chat bot
आपका साथी