तालाब में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि परिजनों के कोई कार्रवाई न चाहने पर शव उन्हें सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजन उसकी मौत तालाब में डूबने से मान रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Nov 2019 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2019 06:02 AM (IST)
तालाब में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी
तालाब में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

बिजनौर जेएनएन। गांव निवासी वृद्ध का शव गांव में ही स्थित तालाब में तैरता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने इस मामले में कार्रवाई किए जाने से इंकार कर दिया। इसके चलते पुलिस ने शव उसके परिजनों को सौंप दिया। वृद्ध की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

शनिवार की देर शाम गांव में एक व्यक्ति की पुत्री की शादी थी। गांव निवासी 75 वर्षीय मदनपाल सिंह पुत्र स्व. कन्हैया सिंह भी शादी समारोह में दावत खाने गया था। लेकिन दावत के बाद वृद्ध घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोज भी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव के कुछ लोग तालाब की ओर जा रहे थे तो उन्होंने उसका शव तालाब में पड़ा देखा और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा शव को तालाब निकलवाया। बताया जाता है कि वृद्ध के कपड़े तालाब के किनारे पर रखे थे। परिजनों के अनुसार दो साल पहले वह दुर्घटना में घायल हो गया था, लेकिन ठीक होने के बाद उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उन्होंने कोई भी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि परिजनों के कोई कार्रवाई न चाहने पर शव उन्हें सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजन उसकी मौत तालाब में डूबने से मान रहे हैं।

chat bot
आपका साथी