¨हदू-मुस्लिम भाईचारे से होगा भाजपा का सफाया: अजित ¨सह

बिजनौर : रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित ¨सह ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे से सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार को कैराना में ¨हदू-मुस्लिम भाईचारा ने सफाया का संदेश दे दिया है। अब 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूर्ण सफाया होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महज दसवीं पास हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 10:33 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:33 PM (IST)
¨हदू-मुस्लिम भाईचारे से होगा भाजपा का सफाया: अजित ¨सह
¨हदू-मुस्लिम भाईचारे से होगा भाजपा का सफाया: अजित ¨सह

बिजनौर : रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित ¨सह ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे से सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार को कैराना में ¨हदू-मुस्लिम भाईचारा ने सफाया का संदेश दे दिया है। अब 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूर्ण सफाया होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महज दसवीं पास हैं।

बुधवार को हल्दौर के राकेश फार्म में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में चौधरी अजित ¨सह ने कहा कि अब जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। प्रधानमंत्री पर निशाना साधा कि वह कभी सच नहीं बोलते हैं। किसानों की आय 2022 तक दोगुनी होने का वादा किया था, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। अच्छे दिन जनता के नहीं, उनके स्वयं के आए हैं। गन्ना किसानों का शुगर मिलों पर 9000 करोड़ से ज्यादा बकाया गन्ना मूल्य है। नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है और लघु उद्योग बंद हो गए हैं। चार सालों में मोदी सरकार ने जनता की ¨जदगी तबाह कर दी। महंगाई पर बोलते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। राफेल, बढ़ती महंगाई पर प्रधानमंत्री के पास कोई जवाब नहीं है। इससे पहले जिलाध्यक्ष राहुल ¨सह ने जनता से आगामी चुनाव में रालोद को वोट देकर चौधरी साहब को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व चेयरमैन अली अदनान की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष चौधरी राहुल ¨सह के संचालन में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोकचंद त्यागी, पश्चिम उत्तर प्रदेशाध्यक्ष डा. अनिल चौधरी, सुनील रौहटा, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व कमिश्नर एसके वर्मा, मुनीदेव शर्मा, अशोक चौधरी, नृपेन्द्र ¨सह, प्रवीण देशवाल, ब्रजवीर ¨सह, हुकम ¨सह प्रधान, पूनम चौधरी, मिनाक्षी चौधरी, चंद्रपाल बाल्मीकि, मुरादाबाद से मनोज चौधरी, विनय कुशल्या, कुलदीप चिकारा, अनन्त चौधरी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी