हाथों में रचा रहे मेंहदी, परिवार नियोजन को कर रहे जागरूक

बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jun 2022 07:05 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2022 07:05 PM (IST)
हाथों में रचा रहे मेंहदी, परिवार नियोजन को कर रहे जागरूक
हाथों में रचा रहे मेंहदी, परिवार नियोजन को कर रहे जागरूक

हाथों में रचा रहे मेंहदी, परिवार नियोजन को कर रहे जागरूक

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विभाग की ओर से तमाम उपाय किए जा रहे हैं। परिवार नियोजन की विधियों को अपनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से हाथों में मेंहदी रचाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।

जनसंख्या वृद्धि पर रोकथाम को लेकर विभाग की ओर से इस खास पहल में आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम प्रत्येक माह के पहले बुधवार व शनिवार को सभी सामुदायिक, प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाली महिलाओं के हाथों में मेंहदी रचा रही हैं। दो बच्चों में अंतर को अपनाए जाने वाली कापर टी व छाया आदि के प्रतीक की मेंहदी रचाई जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि परिवार नियोजन के लिए जागरूकता को तमाम प्रयास के साथ ही अब महिलाओं के हाथों में परिवार नियोजन संबंधी मेंहदी लगाई जा रही है। कहा सभी केंद्रों पर परिवार नियोजन के सभी साधन उपलब्ध हैं। जो निश्शुल्क दिया जा रहा है। इस अभियान में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को भी शामिल किया गया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अमित दुबे ने बताया कि 2021-22 में पांच हजार महिलाओं की नसबंदी की गई है।

chat bot
आपका साथी