जमीनी विवाद में मारपीट, छह घायल

ऊंज थाना क्षेत्र के कलीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार के देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमे लाठी डंडे चले जिसमें एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने समुदायिक स्वास्थ केंद्र डीघ इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एक पक्ष से धनजीरा यादव मुलायम यादव राम कैलाश यादव व अन्य घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jun 2019 07:59 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2019 07:59 PM (IST)
जमीनी विवाद में मारपीट, छह घायल
जमीनी विवाद में मारपीट, छह घायल

जासं, ऊंज (भदोही) : थाना क्षेत्र के कलीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। खूब लाठी डंडे चले, इसमें छह लोग घायल हो गए। डीघ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में एक पक्ष से धनजीरा यादव, मुलायम यादव व राम कैलाश यादव जबकि दूसरे पक्ष के गिरिजा शंकर बिद, धर्मराज, फतेह बहादुर बिद शामिल हैं। एक पक्ष से मुलायम यादव के तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दूसरे पक्ष के फतेह बहादुर बिद ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है। बवाल की आशंका पर गांव में पुलिस बल तैनात की गई है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी