कांग्रेस सरकार आई तो 2020 तक भर देंगे 24 लाख खाली पद

बाबतपुर से बनारस तक 15 किलोमीटर सड़क बनाई है। 75 साल पुराना पुल आज भी बरकरार है जिसमें चीन की लाइटें लिपटा दीं और बता दिया यही विकास है। पीएम बनारस के किसी गांव में नहीं गए। पांच साल में पांच मिनट किसी किसान के गांव में ही समय गुजार देते। बुनकर से दर्द

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 May 2019 09:37 PM (IST) Updated:Fri, 10 May 2019 09:37 PM (IST)
कांग्रेस सरकार आई तो 2020 तक भर देंगे 24 लाख खाली पद
कांग्रेस सरकार आई तो 2020 तक भर देंगे 24 लाख खाली पद

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर, भदोही : कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनता की आवाज है। न्यूनतम आय योजना (न्याय) के तहत सालाना 72 हजार रुपये गरीब को देंगे, यह धनराशि महिला मुखिया के खाते में आएगी। निश्शुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। 12वीं तक शिक्षा में मुफ्त मिलेगी। मनरेगा 150 दिन की होगी, इसे और सशक्त बनाएंगे। भाजपा सरकार में 24 लाख पद खाली पड़े हैं, यह सारे पद केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही वर्ष 2020 तक जरुर भर दिए जाएंगे।

ज्ञानपुर में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान प्रियंका ने जीएसटी को उलझन करार दिया। कहा कि एक साधारण टैक्स होगा। किसान कर्ज नहीं लौटा पाएगा तो उसे जेल में डालने का कानून खत्म कर दिया जाएगा। यह वादे हमने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पूरे किए हैं। तीन दिन में किसानों के कर्ज माफ कर दिए हैं। मेरी बातों का हल्के में मत लीजिए। भदोही में सफाई कर्मियों की भर्ती क्यों नहीं हुई, इसके कारण तलाशे जाएंगे। पूरे प्रदेश में भर्ती हुई है तो यहां पर क्यों नहीं हुई। दुकानदार बंद करना चाह रहे हैं अपनी दुकान

कहा कि जीएसटी के उलझन से सारे उद्योगपति और व्यापारी परेशान हैं। दुकानदार अपनी दुकान बंद करना चाह रहे हैं। धागा, ढुलाई से लेकर ट्रांसपोर्ट में अलग-अलग जीएसटी देना पड़ रहा है। किसानों को आमदनी दोगुनी करने की बात कही गई, वह भी फेल हो गई। खाद-बीज समय से नहीं मिल पा रहा है। वे कर्ज में डूब रहे हैं। अरबपतियों की जेब में डाल दिए किसानों के पैसे

कहा कि किसानों के बीमा के 10 हजार करोड़ रुपये गिने-चुने उद्योगपतियों के जेब में डाल दिए गए। उधर बेसहारा पशुओं से किसान की फसल तबाह हो रही है, लेकिन पीएम प्रचार कर रहे हैं कि हम चौकीदार हैं। देश को बाद में सुरक्षित रखिएगा, पहले किसानों को सुरक्षा की बात कीजिए। यह पूरी तरह से खोखला प्रचार है। आपसे वह पाकिस्तान की बात कर रहे हैं, वे हिदुस्तान की बात नहीं कर रहे हैं। वे फिजूल की बातों में जनता को उलझा रहे हैं। पुराने पुल में लपेट दीं चीन की लाइटें

प्रियंका ने कहा कि बनारस गई तो वहां देखा कि बाबतपुर से बनारस तक 15 किलोमीटर सड़क बनाई है। 75 साल पुराना पुल आज भी बरकरार है, जिसमें चीन की लाइटें लिपटा दीं और बता दिया यही विकास है। पीएम बनारस के किसी गांव में नहीं गए। पांच साल में पांच मिनट किसी किसान के गांव में ही समय गुजार देते। बुनकर से दर्द ही पूछ लिया होता। एक मल्लाह ने बताया कि 10 हजार मल्लाहों को बालू खनन का अधिकार ही नहीं है। मल्लाहों के 10 हजार पट्टे दूसरों में बांट दिए गए। बिजली आती नहीं और पकड़ा दे रहे बिल

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि अमेठी में बिजली आती नहीं लेकिन 35 हजार का बिल जरुर पकड़ा दिया जाता है। उद्योगपति गए अमेरिका घूमने जबकि किसान जेल में हैं। अब चुनाव आ रहा है तो सीएम ने ऐलान किया है कि जेल में आवारा पशु होंगे और जिन्हें जेल में होना चाहिए वह फरार.। भाजपा सरकार का जनता से नाता टूट चुका है। अमेठी में गांव-गांव से राजीव जी मिलते थे। पीएम मोदी जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता की बात दबाने की कोशिश हो रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी