संभल में हुई हत्या को लेकर आक्रोश

संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के समशोई गांव में हुई दो लोगों की हत्या को लेकर गाडगे यूथ ब्रिगेड के लोगों आक्रोशित हैं। शनिवार को अपर जिलाधिकारी से मिलकर हत्यारोपितों की शीघ्र ही गिरफ्तारी की मांग की। आरोप लगाया कि लॉकडाउन में बड़ी संख्या से लोग अन्य प्रांतों से गांव में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 04:30 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 04:30 PM (IST)
संभल में हुई हत्या को लेकर आक्रोश
संभल में हुई हत्या को लेकर आक्रोश

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के समशोई गांव में हुई दो लोगों की हत्या को लेकर गाडगे यूथ ब्रिगेड के लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने शनिवार को अपर जिलाधिकारी से मिलकर हत्यारोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। आरोप लगाया कि लॉकडाउन में बड़ी संख्या में लोग अन्य प्रांतों से गांव में वापस हो रहे हैं। मनरेगा के अंतर्गत प्रधान द्वारा काम कराया जा रहा था। इसी बीच दबंगों ने गोली से दोनों किसानों को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिजनों को एक करोड़ और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिया जाए। प्रतिनिधि मंडल में सोनू कनौजिया, विशाल, अजय, आशीष, राजेश, गोलू, राहुल, आकाश, आशीष, संजीव आदि थे।

chat bot
आपका साथी