Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूमि विवाद को लेकर संघर्ष, 12 घायल

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 16 Jul 2021 05:14 PM (IST)

    जासं चौरी (भदोही) क्षेत्र के निदूर गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के ब ...और पढ़ें

    Hero Image
    भूमि विवाद को लेकर संघर्ष, 12 घायल

    जासं, चौरी (भदोही) : क्षेत्र के निदूर गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी- डंडे चले। इस दौरान 12 लोग घायल हो गए। घायलों को भदोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गांव निवासी सहाबल सरोज व संजय सरोज के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। सुबह एक बार फिर किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कुछ देर तक कहासुनी होने के बाद दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे। जब तक लोग बीच बचाव कर मामला शांत कराते तब तक सहाबल, संजय, निशा, रमेश, ऋषिकेश, रितेश, रमेश, शशिकांत, जितेंद्र, राजनाथ, अमृता व आशु आदि लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें