मुल्क व कौम के लिए दोआ की दरख्वास्त

मर्यादपट्टी स्थित मदरसा जामिया शमसिया तेगिया में बुधवार को हज यात्रा पर जाने वालों का इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर हज के अरकान के बारे में जानकारी देते हुए जायरीने हज को मुबारकबाद दी गई। मौलाना अब्दुस्समद जेयाई ने कहा कि मुकद्दस हज के सफर पर जाने वाले शख्स पर अल्लाह का बेपनाह करम होता है। कहा कि अल्लाह दिलो को जानने वाला है और अपने बंदों की नीयत देखता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Jul 2019 06:11 PM (IST) Updated:Wed, 31 Jul 2019 06:11 PM (IST)
मुल्क व कौम के लिए दोआ की दरख्वास्त
मुल्क व कौम के लिए दोआ की दरख्वास्त

जासं, भदोही : मदरसा जामिया शमसिया तेगिया मर्यादपट्टी में बुधवार को हज के मुकद्दस सफर पर जाने वाले जायरीनों को हज के अरकान की जानकारी दी गई। उनका इस्तकबाल किया गया।

मौलाना अब्दुस्समद जेयाई ने कहा कि हज के सफर पर जाने वाले शख्स पर अल्लाह का बेपनाह करम होता है। अल्लाह दिलो को जानने वाला है और अपने बंदों की नीयत देखता है। कहा कि हज करना भले आसान हो लेकिन उसे निभाना मुश्किल है। लौट के आने के बाद हुज्जाज एकराम की जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं। उन्हें तर्जे जिदगी में बदलाव लाना पड़ता है। मौलाना फैसल अशरफी ने जायरीनों से अपने वतन, दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए दुआ करने की दरख्वास्त की। इस मौके पर हाजी अब्दुल सलाम खां रिजवी, हाजी मुनीर, नूरैन खां, खुर्शीद खां, जमाल खां, हाफिज इरफान राइन, कारी आलम सहित अन्य थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी