राष्ट्रहित में लिया सीएए और कश्मीर पर निर्णय

जासं, भदोही : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को लंबे सम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 11:18 PM (IST)
राष्ट्रहित में लिया सीएए और कश्मीर पर निर्णय
राष्ट्रहित में लिया सीएए और कश्मीर पर निर्णय

जासं, भदोही : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को लंबे समय बाद भदोही आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सोमवार को जमुनीपुर स्थित स्वदेशी आश्रम में उन्होंने कार्यकर्ता संग बैठक कर विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), कश्मीर में 370 व श्रीराम जन्मभूमि मुद्दा भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल था। सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार जनता से किया गया वादा पूरा कर रही है। इसमें इतना होहल्ला मचाने की कोई जरूरत नहीं है। विपक्षी दलों के इशारे पर कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। कहा कि भारतीय लोकतंत्र में राजनैतिक पवित्र व्यवस्था है, कुछ दिनों से इस क्षेत्र में भरोसे का संकट उत्पन्न हो गया है। जिसका काफी हद तक समाधान कर दिया गया है। किसानों की आय को समृद्ध बनाने जैसे वचन पहली बार घोषणा पत्र के अनुसार पूरा हुआ। किसानों की आमदनी को बढ़ाया गया जो राजनैतिक भरोसे का बड़ा प्रमाण है। विपक्ष विदेशी पैसे के बल पर संकट पैदा कर रही है। कहा कि सभी कानून राष्ट्रहित में है किसी के अधिकारों का हनन नहीं हो रहा है। इस दौरान उन्होंने जनपद के विकास कार्यो आदि के संबंध में भी जानकारी ली। इस मौके पर शैलेंद्र दुबे टुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद पाठक, नागेंद्र सिंह, अखिलेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी