टूटे तार-खंभे, चरमराई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

बिगड़े मौसम के साथ मंगलवार की रात चक्रवाती तूफान संग हुई बारिश से जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी चरमरा उठी है। जगह-जगह उखड़े पेड़

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Apr 2020 06:40 PM (IST) Updated:Wed, 29 Apr 2020 06:40 PM (IST)
टूटे तार-खंभे, चरमराई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था
टूटे तार-खंभे, चरमराई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

असर

- पूरी रात गायब रही बिजली, गर्मी से बेहाल रहे लोग

- छाया रहा अंधेरा, ठप पड़े बिजली से जुड़े सभी काम

जासं, ज्ञानपुर : बिगड़े मौसम के साथ मंगलवार रात चक्रवाती तूफान संग हुई बारिश से जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी चरमरा उठी है। जगह-जगह उखड़े पेड़ व टूटी डालियों की जद में आने से विद्युत तार भी टूट गए। इससे प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति ठप पड़ गई। एक ओर जहां लोगों को प्रकाश व्यवस्था को लेकर परेशान होना पड़ा तो बिजली चलित संसाधन भी शो-पीस बनकर रह गए। जिला मुख्यालय नगर ज्ञानपुर में भी पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी रही। सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।

ऊंज प्रतिनिधि के अनुसार : चक्रवाती तूफान के बाद मंगलवार की रात वहिदानगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो उठी। कटरा, रमईपुर सहित अन्य फीडरों पर पूरी रात आपूर्ति ठप पड़ी रही। मैलौना गांव के पास ट्रांसफार्मर लगा विद्युत खंभा गिरने गिरे गांव की विद्युत व्यवस्था ठप पड़ गई। उधर बिजली आपूर्ति ठप पड़ने से जहां लोग गर्मी से बेहाल रहे तो पंखे आदि न चलने से मच्छरों ने भी लोगों की नींद हराम कर दी।

chat bot
आपका साथी