Bhadohi: पिता-पुत्र ने 30 वर्षीय महिला के साथ किया दुष्कर्म, स्थानीय कोर्ट ने सुनाई सजा

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 30 वर्षीय महिला के साथ उसके पति और ससुर ने मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने आगे कहा कि दोनों जमानत पर बाहर थे लेकिन अदालत के फैसले के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 18 Mar 2023 02:00 AM (IST) Updated:Sat, 18 Mar 2023 02:00 AM (IST)
Bhadohi: पिता-पुत्र ने 30 वर्षीय महिला के साथ किया दुष्कर्म, स्थानीय कोर्ट ने सुनाई सजा
पत्नी से दुष्कर्म करने का मामले में पति को भी सजा सुनाई गई।

भदोही, जेएनएन। बहू से मारीपट और दुष्कर्म करने के मामले में भदोही की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को ससुर को सजा सुनाई। इसके अलावा पत्नी से दुष्कर्म करने का मामले में पति को भी सजा सुनाई गई। कोर्ट ने

चंदापुर निवासी अमरनाथ (60) और उसके पुत्र चंद्रराज (35) को 14 और 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

दोनों ने महिला से मारपीट और दुष्कर्म किए

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 30 वर्षीय महिला के साथ उसके पति और ससुर ने मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने आगे कहा कि दोनों जमानत पर बाहर थे, लेकिन अदालत के फैसले के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

chat bot
आपका साथी