बनारस-प्रयागराज हाईवे जाम, थम गए पहिए

कांवरियों के आवागमन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का उत्तरी लेन सुरक्षित कर दिया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक तैयारी की सोमवार को पोल खुल गई। बाजार के पास निर्माणाधीन सिक्स लेन मार्ग में गड्ढे की वजह से प्रयागराज-बनारस हाइवे पर छह घंटे तक जाम लगा रहा। आठ किमी लंबे जाम में फंसे लोग कराह उठे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jul 2019 08:22 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jul 2019 06:22 AM (IST)
बनारस-प्रयागराज हाईवे जाम, थम गए पहिए
बनारस-प्रयागराज हाईवे जाम, थम गए पहिए

जागरण संवाददाता, बाबूसराय (भदोही) : कांवरियों के आवागमन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का उत्तरी लेन सुरक्षित कर दिया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक तैयारी की सोमवार को पोल खुल गई। बाजार के पास निर्माणाधीन सिक्स लेन मार्ग में गड्ढे की वजह से प्रयागराज-बनारस हाइवे पर छह घंटे तक जाम लगा रहा। आठ किमी लंबे जाम में फंसे लोग कराह उठे।

निर्माणाधीन सिक्स लेन हाइवे की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। जहां-जहां अंडर पास या फिर ओवर ब्रिज कार्य चल रहा है वहां पर वाहनों के आवागमन से भीषण जाम लग रहा है। स्थित तो यह है कि जाम में फंसे लोग छह घंटे तक बाहर नहीं निकल पाए। सुबह से ही वाहनों का लगा लंबा जाम लग गया। जाम हटवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का दूर-दूर तक कोई झलक नहीं दिख रही थी। कांवरिया ड्यूटी में लगे स्थानीय पुलिस की मदद से जाम को खाली कराया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस लिया।

chat bot
आपका साथी