भदोही बवाल के मामले में एक और आरोपित धराया

नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) के आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। इस क्रम में नईबाजार पुलिस ने बुधवार को जाहिदपुर निवासी अबुल हसन हम्माद नामक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया। इस मामले में न्यायालय ने 30 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है। इसमें 12 को अब तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि आठ आरोपी न्यायालय में हाजिर हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि दस आरोपियों की तलाश जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jun 2020 06:05 AM (IST)
भदोही बवाल के मामले में एक और आरोपित धराया
भदोही बवाल के मामले में एक और आरोपित धराया

जासं, भदोही : नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) को लेकर भदोही में हुए बवाल के मामले में बुधवार को जाहिदपुर से एक और उपद्रवी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार 30 अन्य उपद्रवियों के खिलाफ वारंट जारी किया है। अब तक 12 आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि आठ आरोपी न्यायालय में हाजिर हो चुके हैं।

सीएए को लेकर 20 दिसंबर 2019 को काजीपुर स्थित फकीर सेठ के अहाते से जुलूस निकाला गया था। स्टेशन रोड पर पुलिस द्वारा रोकथाम करने पर भीड़ बेकाबू हो गई थी। विवश होकर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। उग्र भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी की जिससे कई पुलिस के जवान घायल हो गए थे। पुलिस ने 27 नामजद व 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। त्वरित कार्रवाई में 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें 15 को संगीन धाराओं में और 24 को शांति भंग में चालान किया गया था। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई थी। घटना के एक सप्ताह के बाद पुलिस ने 59 उपद्रवियों का पोस्टर जारी किया था। इसमें 25 लोगों को चिह्नित किया गया था। शहर कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि चौकी प्रभारी ने आरोपी को जाहिदपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी