दुराचार का आरोपित गिरफ्तार

कोइरौना पुलिस ने दुराचार के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र के नारेपार ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आई एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गुरुवार की रात

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 06:59 PM (IST)
दुराचार का आरोपित गिरफ्तार
दुराचार का आरोपित गिरफ्तार

जासं, सीतामढ़ी (भदोही) : कोइरौना पुलिस ने दुराचार के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र के नारेपार ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आई एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गुरुवार की रात वह शौच के लिए निकली थी। पहले से ही घात लगाए बैठा गांव का ही युवक लवकुश ने जबरिया उसके साथ दुष्कर्म किया। बदहवास घर पहुंची युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक संजय राय ने मामले को गंभीरता से लेते ही प्राथमिकी दर्ज की। दबिश देकर युवक को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। युवक को जेल भेज दिया जबकि युवती की मेडिकल परीक्षण लिए भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी