चेक पाकर 168 किसानों के खिले चेहरे

महराजगंज (भदोही) : औराई ब्लाक क्षेत्र के परानापुर गांव में शनिवार को आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम म

By Edited By: Publish:Sat, 27 Jun 2015 09:07 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2015 09:07 PM (IST)
चेक पाकर 168 किसानों के खिले चेहरे

महराजगंज (भदोही) : औराई ब्लाक क्षेत्र के परानापुर गांव में शनिवार को आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में 168 किसानों को राहत राशि का चेक वितरित किया गया।

ग्रामप्रधान कमलेश मिश्र व लेखपाल नागेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने चेक वितरित किया। कहा कि शासन स्तर से किसानों की नुकसान हुई फसल का मुआवजा दिया जा रहा है। उधर चेक पाते ही किसानों के चेहरे पर खुशी बिखर उठी। इस मौके पर विद्याशंकर पांडेय, पप्पू पांडेय, कलंदर मिश्र, रामअवतार मिश्र, बनवारीलाल विश्वकर्मा, सुरजूलाल गुप्त, राधेश्याम यादव व अन्य थे।

chat bot
आपका साथी