मार्ग दुर्घटना में होमगार्ड की मौत

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल गांव निवासी होमगार्ड जवान शिवकुमार उर्फ शैलेश ¨सह की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। वह शनिवार को रिश्तेदारी में एक ब्रह्मभोज में शामिल होने करमैनी गए थे। उनके साथ गांव के अयोध्या चौहान भी थ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 11:31 PM (IST)
मार्ग दुर्घटना में होमगार्ड की मौत
मार्ग दुर्घटना में होमगार्ड की मौत

बस्ती: मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल गांव निवासी होमगार्ड जवान शिवकुमार उर्फ शैलेश ¨सह की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। वह शनिवार को रिश्तेदारी में एक ब्रह्मभोज में शामिल होने करमैनी गए थे। उनके साथ गांव के अयोध्या चौहान भी थे। लौटने के दौरान सेमरियावां के निकट शाम पांच बजे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही अयोध्या को भी चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला चिकित्सालय संतकबीर नगर रेफर कर दिया। रास्ते में ही मौत हो गई। घायल अयोध्या का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है। वह मुंडेरवा थाने में होमगार्ड थे।

दिवंगत के शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

--------

ट्रकों की भिड़ंत में एक घायल

जासं.विक्रमजोत, हर्रैया,बस्ती: छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को दिन में करीब 2 बजे छावनी स्थित रामरेखा नदी के पुल पर बस्ती से फैजाबाद की तरफ जा रहे एक ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया। पीछे वाले ट्रक के चालक मनोज कुमार पुत्र रामजियावन निवासी मुंडेरवा बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचआइ एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले जाया गया।

chat bot
आपका साथी