किसानों को जैविक उत्पाद का मिलेगा वाजिब दाम

बिना रसायन प्रयोग के खेती करने वाले किसानों के लिए खोला गया क्रय-विक्रय केंद्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Nov 2019 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 06:05 AM (IST)
किसानों को जैविक उत्पाद का मिलेगा वाजिब दाम
किसानों को जैविक उत्पाद का मिलेगा वाजिब दाम

बस्ती : रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग किए बिना खेती करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। किसानों को अब जैविक उत्पाद का वाजिब दाम मिलेगा। किसान जैव उत्पाद की बिक्री मंडी में कर सकेंगे। इसके लिए यहां क्रय-विक्रय केंद्र खोला गया है।

मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर के निर्देश पर कृषि उत्पादन मंडी समिति, बस्ती में मंडल ने जैविक खेती करने वाले कृषकों के लिए बाजार उपलब्ध कराया है। जैविक उत्पाद को कृषकों के द्वारा सीधे उपभोक्ता को बेचने के लिए एक सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। मंडल में बहुत से ऐसे कृषक है जो जैविक खादों एवं जैविक उत्पादों के प्रयोग से फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। कितु ऐसा कोई प्लेटफार्म न होने के कारण न तो कृषकों को बाजार मिल रहा है और न ही उपभोक्ता को जैविक विधि से उत्पादित खाद्य पदार्थ ही मिल पा रहे थे। यह सेंटर सप्ताह में शनिवार एवं रविवार को संचालित करने की योजना है, जिससे की कृषक एवं उपभोक्ता दोनों को एक नियत समय पर उत्पादों को बेचने और खरीदने की सुविधा प्राप्त हो सकेगा। ऐसे सभी कृषक जो जैविक उर्वरकों के प्रयोग से फसलों का उत्पादन कर रहे हैं, उन्हें इस स्थल पर आकर अच्छे मूल्य पर अपने उत्पादों को बेचने का अवसर होगा।

जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार व रविवार को यह केंद्र खुलेंगे। एक सप्ताह में केंद्र सक्रिय हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी