जोखिम में जान डाल कर पार कर रहे हाईवे

कप्तानगंज- महराजगंज के बीच हाईवे पर दूरी कम करने के लिए अवैध कट बनाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 11:07 PM (IST)
जोखिम में जान डाल कर पार कर रहे हाईवे
जोखिम में जान डाल कर पार कर रहे हाईवे

बस्ती : लखनऊ-गोरखपुर हाईवे संवेदनशील बन गया है। अवैध कट की भरमार होने से अक्सर लोग जान जोखिम में डाल सड़क पार कर रहे हैं। इससे कभी भी किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ने के बाद भी एनएचएआइ एवं पुलिस विभाग बेपरवाह बना हुआ है।

कप्तानगंज- महराजगंज के बीच हाईवे पर दूरी कम करने के लिए अवैध कट बनाए गए हैं। त्रिलोकपुर के पास सड़क पर एक बड़ा अवैध कट है। यहां से होकर बगल के ढाबे पर ट्रक आकर खड़ी होती हैं। शिकायत होने पर एनएचएआइ की ओर से केवल बोल्डर रख दिया गया। अभी भी इस कट से सड़क पार करने का सिलसिला जारी है। महाराजगंज कस्बे के पूर्वी छोर पर भी अवैध कट बना लिया गया है। यहां से साइकिल, बाइक सवार एवं पैदल लोग सड़क पार कर रहे हैं। पुलिस चौकी के ठीक सामने बनाई गई नाली में से दोपहिया वाहन चालक बेखौफ होकर गुजर रहे हैं। स्कूली बच्चे भी इस कट से अक्सर आते-जाते है। इस दौरान हल्की सी चूक जान पर आ सकती है। कभी-कभी अचानक सड़क पार करने से हाईवे का आवागमन भी प्रभावित हो जाता है।

chat bot
आपका साथी