गन्ने की 6 बीघा फसल जलकर राख

पीड़ित किसान व गांव के लोग खेत में उठते धुंए को देख कर दौड़े

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 10:43 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 10:43 PM (IST)
गन्ने की 6 बीघा फसल जलकर राख
गन्ने की 6 बीघा फसल जलकर राख

बस्ती: वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भतरिन्हवा के राजस्व पुरवा पलान में गन्ने के खेत में शुक्रवार को दोपहर बाद आग लग गई। देखते ही देखते 6 बीघा फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी प्रमोद ¨सह, विरेंद्र बहादुर ¨सह पुत्रगण हरिहर ¨सह की फसल राख हुई है। पीड़ित किसान व गांव के लोग खेत में उठते धुंए को देख कर दौड़े। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। घटना में 69 यूकेलिप्टस व 8 सागौन के पेड़ भी जल गए। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग फैलने नहीं पाई। नहीं तो कई किसानों का नुकसान हो गया होता। आग से रिहायशी झोपड़ी जली

जासं.ओड़वारा: मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दसौती गांव में गुरुवार की शाम 7 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से कपिलदेव पुत्र छोटेलाल की रिहायशी झोपड़ी जल कर राख हो गई। घटना में घर का सारा सामान राख हो गया। थाना प्रभारी कन्हई प्रसाद भी मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाई।

chat bot
आपका साथी