मत का करेंगे उचित प्रयोग, विकास करने वाली बनाएंगे सरकार

हम एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता का चुनाव कर एक अच्छी सरकार बनाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM (IST)
मत का करेंगे उचित प्रयोग, विकास करने वाली बनाएंगे सरकार
मत का करेंगे उचित प्रयोग, विकास करने वाली बनाएंगे सरकार

जासं, हर्रैया, बस्ती: लोकतंत्र के महापर्व में मतदान हमारा अधिकार है। पहली बार मतदान करने का अधिकार मिला है। मन में काफी उत्साह है। अपने मत का प्रयोग देश के विकास के लिए करेंगे। हम एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता का चुनाव कर एक अच्छी सरकार बनाएंगे। जो देश का विकास कर सके। पेश है युवा वोटरों से बातचीत।

---

लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार मतदान करने का अधिकार मिला हैं। मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। अपने मत का प्रयोग लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूर करेंगे। मतदान सबको देना चाहिए।

राज चौधरी, देबया वक्स पांडेय,

----

पहली बार मतदान करने का मौका मिला है। अपने अधिकार का प्रयोग एक सुयोग्य नेता के लिए करेंगे जिससे एक अच्छी सरकार बन सके। साथ ही प्रदेश को विकास के रास्ते पर लेकर चल सके।

दिव्या, सिकदरपुर

-------

मतदान हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस ताकत से हम देश की दिशा और दशा दोनों तय कर सकते हैं। अपने मत का प्रयोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास को तरजीह देने वाली सरकार बनाएंगे। अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

स्वाती, परशुरामपुर

---

विधानसभा में पहली बार मतदान करने का अवसर मिला है। मन में काफी उत्साह है। हम अपने मत का प्रयोग बिना किसी प्रलोभन के एक मजबूत सरकार बनाने में करेंगे। सुलझे और शिक्षित को चुनना ही बेहतर है।

मनीष चौधरी, हर्रैया

-----

प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए एक अच्छी सरकार का बनना बहुत जरूरी होता है। इसलिए हमारा मत विकास को समर्पित रहेगा। साथ ही दूसरों को भी मजबूत सरकार बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। मतदान सभी को करना चाहिए।

सुनील यादव, गनेशपुर

-----

लोकतंत्र के पर्व में पहली बार हिस्सा लेने का अवसर मिला है। इस अवसर से चूकना नहीं है। अपने मत का प्रयोग कर देश के विकास में अपनी भी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। मताधिकार सबका अधिकार है सभी लोग मतदान करें।

सोनू यादव, आवास विकास कालोनी

chat bot
आपका साथी