महराजगंज क्रय केंद्र पर किसानों ने काटा बवाल

बस्ती: महराजगंज क्रय केंद्र पर तौल को लेकर हुई नोंक-झोंक थाने पहुंचाएं जाने पर भड़के किसानों ने दिन भ

By Edited By: Publish:Thu, 29 Jan 2015 10:34 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jan 2015 10:34 PM (IST)
महराजगंज क्रय केंद्र पर किसानों ने काटा बवाल

बस्ती: महराजगंज क्रय केंद्र पर तौल को लेकर हुई नोंक-झोंक थाने पहुंचाएं जाने पर भड़के किसानों ने दिन भर बवाल काटा। मिल के महाप्रबंधक ने बातचीत कर देर शाम विवाद सुलझा दिया।

हुआ यूं मसौधा चीनी मिल के महराजगंज स्थित क्रय केंद्र पर कुछ किसान गन्ने की तौल कराने गए। क्रम से खरीद न किए जाने पर कई किसानों ने एतराज जताया। इसको लेकर तू तू मैं मैं बढ़ गई। तौल लिपिक ने क्रय केंद्र बंद कर दिया और दु‌र्व्यवहार करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कप्तानगंज थाने में जाकर तहरीर दे दी। यह खबर किसानों को लगी तो वह भड़क गए। किसानों ने हंगामा मचाया और इसकी जानकारी जिला गन्ना अधिकारी के अलावा मिल प्रबंधन को दी गई। तौल लिपिक पर ढेरों आरोप लगाए।

जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह के अनुसार किसान थाने में दी गई तहरीर वापस लेने की मांग करने लगे। देर शाम मिल के महाप्रबंधक को भेजा गया। थाने में दी गई तहरीर वापस लेने के आश्वासन पर किसान माने। थाने में ही बातचीत कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।

उन्होंने बताया विवाद सुलझ गया है और अब क्रय केंद्र पर खरीद शुरू हो गई है।

chat bot
आपका साथी