ग्राम प्रधान के नौकर का मि‍ला शव, हत्या की आशंका Bareilly News

गांव के पश्चिम में स्थित ब्रह्मदेव स्थान के पास एक शव देखा तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां भीड़ इक्ट्ठा होने लगी। सूचना म‍िलने पर पुलिस पहुंच गई।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 03:33 PM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 03:33 PM (IST)
ग्राम प्रधान के नौकर का मि‍ला शव, हत्या की आशंका Bareilly News
ग्राम प्रधान के नौकर का मि‍ला शव, हत्या की आशंका Bareilly News

बरेली, जेएनएन : भुता थाना क्षेत्र के ग्राम म्यूढ़ी खुर्द कला में पुलिस ने शुक्रवार सुबह ग्राम प्रधान के नौकर का शव बरामद किया । उसके गले में रस्सी के फंदे के निशान थे। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलि‍स मामले की जांच कर रही है।

भुता के ग्राम म्यूढ़ी खुर्द में शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे। गांव के पश्चिम में स्थित ब्रह्मदेव स्थान के पास एक शव देखा तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां भीड़ इक्ट्ठा होने लगी। सूचना म‍िलने पर पुलिस पहुंच गई। शव की जांच पड़ताल की। गले पर रस्सी के न‍िशान म‍िले हैं। 

गांव वालों ने शव की पहचान ग्राम प्रधान करन सि‍ंह के नौकर दुर्गेश के रुप में की। ग्राम प्रधान ने बताया क‍ि दुर्गेश ने गुरुवार शाम को उनसे तबीयत खराब होने की बात कही थी और उनसे 500 रुपये लेकर दवा लेने के लिए चला गया था। इसके बाद नहीं लौटा। ग्राम प्रधान ने दुर्गेश से क‍िसी की रं‍जिश होने से इंकार किया है। 

बताया जा रहा है क‍ि करीब छह माह पहले दुर्गेश फरीदपुर रोड स्थित एक ढाबे पर काम करता था। काफी समय पहले उसके मां-बाप गुजर गए थे। गांव के ही एक व्यक्ति‍ की स‍िफार‍िश पर ग्राम प्रधान के यहां काम करने लगा था। हालांकि गांव वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलि‍स मामले की जांच कर रही है। फॉरेंस‍िंक टीम सबूत जुटाने में लगी हुई है। 

chat bot
आपका साथी