अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने जताई सहमति, स्वामी चिन्मयानंद बोले- सही मायनाें में 2014 में मिली आजादी

Swami Chinmayananda Statements in Shahjahanpur पुवायां में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि देश को सही मायनों में आजादी 2014 के बाद ही मिली। वह अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान से सहमत हैं। क्योंकि महात्मा गांंधी का रामराज्य का सपना कोई सरकार पूरा नहीं कर सकी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 04:27 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 04:27 PM (IST)
अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने जताई सहमति, स्वामी चिन्मयानंद बोले- सही मायनाें में 2014 में मिली आजादी
अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने जताई सहमति

बरेली, जेएनएन। Swami Chinmayananda Statements in Shahjahanpur : पुवायां में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि देश को सही मायनों में आजादी 2014 के बाद ही मिली। वह अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान से सहमत हैं। क्योंकि महात्मा गांंधी का रामराज्य का सपना कोई सरकार पूरा नहीं कर सकी। राममंदिर के निर्माण की आजादी भाजपा सरकार में ही मिली।

स्वामी चिन्मयानंद शनिवार को नगर के एक मैरिज लान में लोक पहल की ओर से विधानसभा चुनाव में हमारी प्राथमिकताएं विषय पर गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 1947 में नेहरू को आजादी मिली थी। 2014 में राममंदिर के राम को आजादी मिली। चिन्मयानंद ने कहा कि अगर कांग्रेसी 1947 में आजादी का दावा कर रहे हैं तो उनके नेता कन्हैया कुमार अब तक किस आजादी के मांग कर रहे थे। 2014 के बाद देश में रामभक्तों को मंदिर के लिए, कश्मीर के लोगों को धारा 370 से आजादी मिली।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक हित साधने के लिए तमाम संगठन और नेता लोग आवाज उठाते रहते हैं, लेकिन रामराज लाने के लिए किसी ने साहस नहीं किया। उन्होंने कहा कि राममंदिर आंदोलन का पहला बिगुल मुमुक्षु आश्रम में ही बजा था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. वीके सिंह ने कहा कि चुनाव कौन लड़ने वाला कौन है। लड़ाने वाला कौन है इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए।

वरिष्ठ अधिवक्ता स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन लोकमत से होता है। काशी विश्वनाथ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक क्यों नहीं पहुंच रही हैं, इसे कैसे दूर किया जा सकता है। इसके लिए लोकपहल बहुत तेजी से काम कर रहा है। अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि चुनाव में वोट जाति नहीं प्रत्याशी के आधार पर करना चाहिए।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक विपिन अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता, डा. रचित अग्रवाल, विनायक अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री अनुराग सिंह, डा. अवनीश कुमार मिश्र, विपिन शुक्ला, गंगाराम मिश्र, मुनेश मिश्र, डा. एएन शर्मा, जेपी मौर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी