Swachh Bharat Mission News : शासन के निर्देश पर नगर निगम हुआ तैयार, सोमवार से शुरु होगा स्वच्छ भारत मिशन पार्ट 2

Swacch Bharat Mission News देश भर में स्वच्छ भारत मिशन का दूसरा चरण एक मार्च से शुरू हो रहा है। इस बाबत शासन से सभी निकायों को निर्देश जारी किए गए हैं। दूसरे चरण में पहले से अगल मुद्दों पर काम किया जाना है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 01:40 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 01:40 PM (IST)
Swachh Bharat Mission News : शासन के निर्देश पर नगर निगम हुआ तैयार, सोमवार से शुरु होगा स्वच्छ भारत मिशन पार्ट 2
Swachh Bharat Mission News : शासन के निर्देश पर नगर निगम हुआ तैयार

बरेली, जेएनएन। Swacch Bharat Mission News : देश भर में स्वच्छ भारत मिशन का दूसरा चरण एक मार्च से शुरू हो रहा है। इस बाबत शासन से सभी निकायों को निर्देश जारी किए गए हैं। दूसरे चरण में पहले से अगल मुद्दों पर काम किया जाना है। शासन के निर्देश के बाद नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

शासन से दिए गए निर्देशों में कहा गया है कि स्वच्छ भारत मिशन के पहले चरण में जो भी कमियां रह गई, उन्हें दूसरे चरण में पूरा किया जाए। दूसरे चरण में आने वाली चुनौतियों से निपटने को अभी से तैयारी करने को कहा गया है। अतिरिक्त मेहनत कर दूसरे चरण के बिंदुओं को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और पर्यावरण की टीम को तैयारियों में लगने को निर्देशित किया गया है। सरलता और खामियां रहित अभियान चलाने को कहा गया है। इसके लिए नगर निगम की टीम अलर्ट हो गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में स्लज मैनेजमेंट, वाटर ट्रीटमेंट, कचरे का प्रबंधन आदि पर जोर दिया जा रहा है।

पहली वाली स्कीम पर भी कार्य किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि एक मार्च से स्वच्छ भारत मिशन का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को लगाया गया है। नगर निगम ने इसके लिए लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी