UP panchayat Chunav 2021 : समाजवादी पार्टी के कुछ नेता चल रहे संगठन से अलग चाल, पार्टी के उम्मीदवार घोषित करने से पहले ही कई ने प्रत्याशी बनकर शुरू किया प्रचार प्रसार

UP panchayat Chunav 2021 जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं लेकिन जिले में तमाम लोगों ने प्रत्याशी बनकर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। संगठन से इस अनुशासनहीनता की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जा रही है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 12:55 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 03:09 PM (IST)
UP panchayat Chunav 2021 : समाजवादी पार्टी के कुछ नेता चल रहे संगठन से अलग चाल, पार्टी के उम्मीदवार घोषित करने से पहले ही कई ने प्रत्याशी बनकर शुरू किया प्रचार प्रसार
संगठन कर रहा स्क्रीनिंग, नेताओं ने बना दिए प्रत्याशी, सपा के कुछ नेता चल रहे संगठन से अलग राह।

बरेली, जेएनएन। UP panchayat Chunav 2021 : जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, लेकिन जिले में तमाम लोगों ने प्रत्याशी बनकर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। संगठन से इस अनुशासनहीनता की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जा रही है।

समाजवादी पार्टी को जिले में जिला पंचायत सदस्य पद पर सभी वार्डों के लिए 60 प्रत्याशियों का चयन करना है। इसके लिए इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे गए थे। आरक्षण में बदलाव होने के कारण गुरुवार तक आवेदन देने के लिए समय बढ़ाया गया था। गुरुवार शाम तक सभी पदों के लिए दो सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उनकी स्क्रीनिंग संगठन के पदाधिकारी कर रहे हैं। प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही तमाम नेताओं ने अपने खास लोगों को प्रत्याशी बनाकर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। पोस्टर, होर्डिंग के साथ ही इंटरनेट मीडिया के जरिए भी ये अघोषित प्रत्याशी होली, रमजान व नवरात्रि की शुभकामनाएं दे रहे हैं। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार समर्थित वार्ड तीन से विमलेश गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव समर्थित वार्ड 48 से शिल्पी देवी प्रत्याशी के रूप में प्रचार कर रहे हैं। कुछ अन्य नेताओं के फोटो लगे पोस्टर भी अघोषित प्रत्याशियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया कि जिले के 60 वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए दो सौ से अधिक आवेदन आए हैं। अभी हमने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। बावजूद इसके कुछ लोगों ने खुद को प्रत्याशी बताकर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्हें चेतावनी दी गई है। मामले की रिपोर्ट उच्च पदाधिकारियों को भेजी जा रही है।

chat bot
आपका साथी