पीलीभीत में छह साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में छह साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। माधोटांडा थाना क्षेत्र में गोमती उद्गम स्थल के नजदीक स्थित गन्ने के खेत में शनिवार सुबह मासूम का शव मिला है। गला दबाकर बच्ची की हत्या की गई है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 10:31 AM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 10:31 AM (IST)
पीलीभीत में छह साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
पीलीभीत में छह साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

पीलीभीत, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में छह साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। माधोटांडा थाना क्षेत्र में गोमती उद्गम स्थल के नजदीक स्थित गन्ने के खेत में शनिवार सुबह मासूम का शव मिला है। मौके के हालात से गला दबाकर बच्ची की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। गांव के लोग दुष्कर्म के बाद हत्या होने की भी आशंका जता रहे हैं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के परिवार की ओर से गोमती उद्गम स्थल पर शुक्रवार की शाम धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उनकी छह साल की पुत्री भी अन्य बच्चों के साथ वहां खेल रही थी। शाम करीब पांच बजे बालिका अचानक गायब हो गई। काफी देर तक बालिका दिखाई नहीं दी तो स्वजनों को चिंता हुई। स्वजनों ने आसपास के सभी संभावित स्थानों पर बालिका की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद स्वजनों की ओर से इस बाबत थाना पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी गई। इधर, शनिवार की सुबह स्वजन गांव के अन्य लोगों की मदद से लापता बालिका की तलाश में जुट गए। इस दौरान गोमती उद्गम स्थल नजदीक स्थित गन्ने के खेत में बालिका का शव पड़ा दिखाई दिया। बालिका की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। गांव के लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की भी आशंका जताई है। बालिका का शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ पूरनपुर प्रमोद कुमार यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बालिका की हत्या से स्वजनों मेंं चीत्कार मच गई है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी

माधोटांडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम से छह साल की बच्ची लापता हो गई थी। शनिवार की सुबह गन्ने के खेत में उसका शव मिला है। गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत दुष्कर्म होने की स्थिति स्पष्ट होगी। घटना का जल्द वर्कआउट करने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। - जय प्रकाश, पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी