दूल्हा नापसंद होने पर दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

दूल्हा नापसंद होने पर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन को काफी मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिर बरात बैरंग लौट गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 May 2018 02:40 PM (IST) Updated:Sat, 12 May 2018 02:40 PM (IST)
दूल्हा नापसंद होने पर दुल्हन ने शादी से किया इन्कार
दूल्हा नापसंद होने पर दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

बरेली (जेएनएन)। दूल्हा नापसंद होने पर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मानी। परिजनों के दवाब बनाने पर जान देने की धमकी दे डाली। मामला थाने तक पहुंचा तो दोनों पक्षों ने सामान वापस कर दिया। बाद में बरात बैरंग वापस हो गई।

घटना मंडल के शाहजहांपुर जिले में बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गुरुवार रात पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। रात करीब नौ बजे बरात चढ़ना शुरू हुई। इस दौरान दूल्हा कई बार कार से उतर गया। बैंड बाजा के साथ बरात दुल्हन के घर पहुंची। बरात का स्वागत सत्कार हुआ। इसके बाद दूल्हा द्वारचार पर अजीब हरकतें करने लगा। बराती डीजे की धुन पर थिरकने लगे तो दूल्हे ने भी कई बार डीजे पर जाकर डांस करने का प्रयास किया। दूल्हे की हरकतों के बारे में जब दुल्हन को पता चला तो उसने शादी करने ने इन्कार कर दिया। इससे अचानक शादी समारोह का माहौल बदल गया। वर पक्ष के लोग दुल्हन को मानने में लग गए, लेकिन उसने शादी न करने की जिद पकड़ ली। परिजनों के दवाब बनाने पर दुल्हन ने धमकी दी कि अगर उसकी शादी की गई तो वह आत्महत्या कर लेगी। रात भर दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलता रहा। सुबह करीब चार बजे वधू पक्ष के किसी व्यक्ति ने दूल्हे की कार में डंडे मार दिए। वर पक्ष के लोगों की सूचना पर यूपी 100 टीम मौके पर पहुंच गई। एसओ तेजपाल ने बताया कि दूल्हे द्वारा अजीब हरकतें करने पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया था। विवाद होने पर वर-वधू दोनों पक्षों को थाने लाया गया। लड़की को समझाया गया मगर वह नहीं मानी। दोनों पक्षों में समझौता कराके सामान वापस करा दिया गया। इसके बाद बरात वापस लौट गई।

chat bot
आपका साथी