साक्षी बनी मां, अजितेश ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी

अजितेश के साथ शादी करने के बाद चर्चा में रही बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा ने रविवार को एक बेटे को जन्म दिया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 06:28 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:28 PM (IST)
साक्षी बनी मां, अजितेश ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी
साक्षी बनी मां, अजितेश ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी

बरेली, जेएनएन। अजितेश के साथ शादी करने के बाद चर्चा में रही बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा ने रविवार को एक बेटे को जन्म दिया है। साक्षी के मां बनने के बाद पति अजितेश ने सोशल मीडिया में अपनी इस खुशी को शेयर किया है। हालांकि बच्चे को जन्म देने के बाद मां बेटे दोनो ही स्वस्थ्य है।

अजितेश ने अपनी फेसबुक वॉल पर पुत्र रत्न की प्राप्ति के बाद उसे महादेव का आशीर्वाद बताया है। वहीं साक्षी मिश्रा भी मां बनने के बाद काफी खुश है। गौरतलब है कि साक्षी बीजेपी विधायक की बेटी है। जिन्होंने जुलाई 2019 में अचानक घर छोड दिया था। जिसके बाद उन्होंने अजितेश से विवाह कर लिया।

अजितेश से विवाह करने के बाद दोनो ने वीडियो वायरल कर शादी करने की जानकारी दी थी। इसके साथ ही अपनी जान को खतरा भी बताया था। जिसके बाद मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में बना रहा था। हालांकि साक्षी व अजितेश को लेकर एक फिल्म भी बन रही है।

chat bot
आपका साथी