रामपुर के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी बरेली का दौरा, ली बंद फैक्ट्रियों की जानकारी

Congress General Secretary Priyanka Gandhi News रामपुर आने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जल्द ही बरेली आने की संभावना है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की मानें तो बातचीत के दौरान उन्होंने जल्द ही बरेली का दौरा करने की बात उनसे कही है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 11:30 AM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 05:52 PM (IST)
रामपुर के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी बरेली का दौरा, ली बंद फैक्ट्रियों की जानकारी
रामपुर के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी बरेली का दौरा, ली बंद फैक्ट्रियों की जानकारी

बरेली, जेएनएन।Congress General Secretary Priyanka Gandhi News : रामपुर आने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जल्द ही बरेली आने की संभावना है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की मानें तो बातचीत के दौरान महासचिव ने जल्द ही बरेली का दौरा करने की बात उनसे कही है। इसके अलावा उन्होंने किसानों की अन्य समस्याओं सहित गन्ना किसानों के भुगतान संबंधी समस्याओं को हल कराने के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश दिए है। 

गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रामपुर में मृतक किसान नवरीत सिंह की अंतिम अरदास में शामिल होने आई थी। जहां बरेली के जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी भी शामिल हुए थे। अंतिम अरदास से वापस लौटते समय प्रियंका ने जिलाध्यक्ष से संगठन व बरेली के कई मुद्दों पर कम समय में चर्चा की।

बेरोजगारी सहित बंद फैक्ट्री के बारे में ली जानकारी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जिलाध्यक्ष से बरेली में बेरोजगारी की स्थिति पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने बंद रबर फैक्ट्री के साथ अन्य बंद फैक्ट्रियों और कारखानों पर भी चर्चा की। उन्होंने किसानों की समस्या की भी जानकारी ली। उन्होंंने गन्ना किसानों का समय से भुगतान कराए जाने के लिए अभियान चलाने की भी बात कही। इसके अलावा संगठन सृजन अभियान की सराहना भी की। इस दौरान राज शर्मा, चेयरमैन इलियास अंसारी, दिनेश, वसीम अकरम, महावीर गुप्ता, हाजी इस्लाम बब्बू, राजेंद्र सागर, डाॅ. मंगल बाबू, डा. मेहंदी हसन, डा. नीतू शर्मा आदि कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने शुरु किया होमवर्क, अलर्ट हुए स्थानीय नेता

एक ओर जहां कांग्रेस ने बरेली मंडल में बेरोजगारी सहित अन्य समस्याओं को लेकर अपना होमवर्क करना शुरु कर दिया है। वहीं स्थानीय नेता भी कांग्रेस महासचिव के आने की जानकारी मिलते ही अलर्ट हो गए है। उन्होंने भी स्थानीय स्तर पर काम करने की योजनाएं बनाना शुरु कर दिया है। प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान स्थानीय समस्याओं सहित पार्टी की स्थानीय तौर पर गतिविधियों का भी खाका खीचना शुरु कर दिया है।      

chat bot
आपका साथी