Lockdown-3 Alert : बरेली की गलियों में निकाला फ्लैगमार्च, लोगों को दिया सख्ती से निपटने का संदेश Bareilly News

बरेली में पुलिस के अफसरों ने बरेली के हॉटस्पाट सहित चिंहित क्षेत्रों में फ्लैगमार्च निकालकर सख्ती बरतने का संदेश दिया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 02 May 2020 05:45 PM (IST) Updated:Sat, 02 May 2020 05:45 PM (IST)
Lockdown-3 Alert : बरेली की गलियों में निकाला फ्लैगमार्च, लोगों को दिया सख्ती से निपटने का संदेश Bareilly News
Lockdown-3 Alert : बरेली की गलियों में निकाला फ्लैगमार्च, लोगों को दिया सख्ती से निपटने का संदेश Bareilly News

बरेली, जेएनएन। प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद बरेली में पुलिस के अफसरों ने बरेली के हॉटस्पाट सहित चिंहित क्षेत्रों में फ्लैगमार्च निकालकर सख्ती बरतने का संदेश दिया है। बरेली में कोरोना संक्रमित झोलाछाप की मौत के बाद बढ़ते कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या को देखते हुए बरेली को रेडजोन में घोषित किया है। इसके साथ ही लोगों की मनमानी को देखते हुए अब प्रशासन ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है।

 समझाने के बाद भी नहीं मान रहे लोग

बेवजह घरों से बाहर निकलने से लोग अब भी मान नहीं रहे है। हॉटस्पाट हजियापुर में समझाने के बाद भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। पुलिस ने जब ड्रोन से हॉट स्पाट क्षेत्र की निगरानी की तो पुलिस को लोग गलियों में घूमते मिले और घरों की छतों पर पत्थर मिले थे। जिसके बाद पुलिस अफसरों ने क्षेत्र में रहने वाले जनता के इरादे भांप लिए थे।

गाइडलाइन का पालन कराना होगी चुनौती

सरकार ने रेड जोन क्षेत्रों के लिए गाइडलाइन जारी की है। लोगों की मनमानी के चलते इस गाइडलाइन का पालन कराना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। हालांकि सरकार ने खास तौर पर रेड जोन क्षेत्रों में सख्ती बरतने के आदेश दिए है। जिसके तहत पुलिस अफसरों ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है।

गलियों की हर गतिविधियों पर होगी नजर

प्रशासन अब हॉटस्पाट की गलियों में होने वाली हर गतिविधि पर कड़ाई से नजर रखेगा। जिसके लिए अफसरों ने रणनीति बनाना भी शुरु कर दी है। उसी के अनुसार ही पुलिस पुलिसकर्मी और अफसर काम करेंगे। जिससे गलियों में भी लॉकडाउन का कडाई से पालन कराया जा सके और कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

chat bot
आपका साथी