स्मार्ट सिटी रैकिंग में पिछड़े तो हालात सुधारने की अधिकारियों को आई याद

बीते दिनों आई स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में बरेली पिछड़ गया था। स्थिति सुधारने के लिए अब प्रयास शुरू हो गए हैं। सोमवार को नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी की टीम के साथ स्मार्ट सिटी के चल रहे कई कार्यों का निरीक्षण किया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Tue, 15 Dec 2020 08:10 AM (IST) Updated:Tue, 15 Dec 2020 05:32 PM (IST)
स्मार्ट सिटी रैकिंग में पिछड़े तो हालात सुधारने की अधिकारियों को आई याद
नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी की टीम के साथ स्मार्ट सिटी के चल रहे कई कार्यों का निरीक्षण किया।

 बरेली, जेएनएन।  बीते दिनों आई स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में बरेली पिछड़ गया था। स्थिति सुधारने के लिए अब प्रयास शुरू हो गए हैं। सोमवार को नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी की टीम के साथ स्मार्ट सिटी के चल रहे कई कार्यों का निरीक्षण किया।

शुक्रवार रात जारी हुई स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं पर आधारित रैंकिंग में बरेली एक स्थान नीचे खिसक गया था। पूर्व में बरेली की रैंकिंग 65 वें स्थान पर थी जो इस बार 66 वें पर पहुंच गई। इसके पीछे बड़ी वजह थी कि शहर में जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उनके कार्य अधूरे पड़े हैं । कई प्रोजेक्टों को शुरू करने के लिए अब तक टेँडर ही नहीं किए गए थे। रैंकिंग में पिछड़ने पर इसे सबक मानते हुए स्मार्ट सिटी बरेली के सीईओ अभिषेक आनंद, महाप्रबंधक संजय सिंह चौहान ने शहर में चल रहे प्रोजेक्ट देखे। इसमें उन्होंने स्मार्ट क्लास, ओपन जिम, म्यूजिकल फाउंटेन, जैसे प्रोजेक्टों में तेजी लाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि जिन प्रोजेक्ट के टेंडर  अभी नहीं हो सके, उनके लिए टेंडर कराने को कहा। इसके बाद इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

 शहर की सफाई व्यवस्था भी देखी

 शाम के समय नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने शहर की साफ सफाई व्यवस्था भी देखी। वह मढ़ीनाथ वार्ड में पहुंचे। यहां पर उन्होंने नाले, नालियों के अलावा सड़कों पर सफाई कार्य को देखा। इसके अलावा कांट्रेक्टर का उपस्थिति रजिस्टर देखकर लॉग बुक मेंटेंन रखने के निर्देश दिए। इसके बाद बदायूं रोड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था भी परखी।

chat bot
आपका साथी