Bareilly Corona Virus News : जानिये बरेली मेंं पुलिस ने एक दिन में दो हजार लोगों का चालान क्यों किया, दो लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला

Bareilly Corona Virus News बिना मास्क बाजार में आने वाले पुलिस के निशाने पर है। गुरुवार सुबह चले मास्क चेकिंग अभियान में 2041 लोगों के चालान काटे गए। सबसे ज्यादा लापरवाही रोडवेड बस स्टैैंड जंक्शन परिसर सिविल लाइंस राजेंद्रनगर इज्जतनगर पटेल चौक श्यामगंज और मिनी बाइपास तिराहे पर मिली।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 09:05 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 09:05 AM (IST)
Bareilly Corona Virus News : जानिये बरेली मेंं पुलिस ने एक दिन में दो हजार लोगों का चालान क्यों किया, दो लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला
सवा दो लाख जुर्माना वसूला गया, लगातार संक्रमण बढ़ने के बाद पुलिस ने चलाया अभियान।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Corona Virus News :  बिना मास्क बाजार में आने वाले पुलिस के निशाने पर है। गुरुवार सुबह चले मास्क चेकिंग अभियान में 2041 लोगों के चालान काटे गए। सबसे ज्यादा लापरवाही रोडवेड बस स्टैैंड, जंक्शन परिसर, सिविल लाइंस, राजेंद्रनगर, इज्जतनगर, पटेल चौक, श्यामगंज, चौपुला, सेटेलाइट चौराहा और मिनी बाइपास तिराहे पर मिली। लापरवाही करने वालों के महामारी अधिनियम के तहत चालान काटकर सवा दो लाख का जुर्माना वसूला गया।चुनावी सरगर्मी के चलते देहात में लोग ज्यादा लापरवाही बरत रहे हैैं। गुरुवार को काटे गए चालानों में 1322 चालान सिर्फ देहात क्षेत्रों में काटे गए। एक लाख 36 हजार का जुर्माना देहात क्षेत्र में वसूला गया। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कोर्ट में होगा अर्जेंट वर्क

बरेली। हाईकोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक अब अदालतों में अर्जेंट वर्क ही होगा। वादकारियों को मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा। कोर्ट परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा। शारीरिक दूरी का अनुपालन अनिवार्य है। जेल के बंदियों को अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा। अधिवक्ताओं को कोट पहनने से छूट दी गई है।

chat bot
आपका साथी