Chinmyanand Case : जेल से जमानत पर रिहा हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद Shahjahanpur News

छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरो‍पित पूर्व केंद्रीय मंत्री च‍िन्मयानंद बुधवार की शाम जमानत पर जेल से रिहा हो गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री लगभग दो माह से अधिक समय से जेल में बंद थे

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 05 Feb 2020 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 05 Feb 2020 06:01 PM (IST)
Chinmyanand Case : जेल से जमानत पर रिहा हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद Shahjahanpur News
Chinmyanand Case : जेल से जमानत पर रिहा हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद Shahjahanpur News

 जेएनएन, शाहजहांपुर : छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद जेल से बुधवार की शाम जमानत पर रिहा हुए। जिसके बाद वह सीधे हनुमान मंदिर गए। जहां पर द र्शन किए। इसके बाद वह मुमुक्षु आश्रम पहुंचे।

बुधवार सुबह चिन्मयानंद की जमानत का आदेश उनके वकील ने एमपी एमएलए विशेष कोर्ट एडीजे तृतीय किरनपाल सिंह को दिया। जहां से उनकी दो-दो लाख रुपये की दो जमानत तय करते हुए जमानतदारों की सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई।

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने व रिपोर्ट पहुंचने के बाद शाम करीब चार बजे चिन्मयानंद की रिहाई का परवाना जेल प्रशासन के पास पहुंचा। जिसके बाद औपचारिकताएं पूरी कर शाम करीब पांच बजे चिन्मयानंद को रिहा कर दिया गया। मुख्य गेट के बाहर आते ही बाहर खड़े समर्थकों ने जयश्री राम के नारे लगाना शुरू कर दिए।

समर्थकों ने उन्हें फूल दिए। इस दौरान समर्थक काफी उत्साह‍ित दिखे। चिन्मयानंद कार से सीधे विसरात रोड स्थित हनुमत धाम पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा की। उसके बाद आश्रम के लिए रवाना हो गए। वहां भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थ‍ित रहे।

इस दौरान पूर्व एमएलसी वरिष्ठ भाजपा नेता जयेश प्रसाद, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष आशीष मैसी, पूर्व विधायक देवेंद्र पालसिंह, अधिवक्ता मनेंद्र सिंह मने, ओम सिंह व मुमुक्षु संकुल के स्टाफ के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरो‍पित पूर्व केंद्रीय मंत्री च‍िन्मयानंद दो माह से अधिक समय से जेल में बंद थे। साेमवार को हाईकोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर की थी। 

chat bot
आपका साथी