Chinese Manjha News : बरेली में नही थम रहा चाइनीज मांझे का कहर, युवक व छात्रा के बाद घायल हुआ जरी कारोबारी

Chinese Manjha News चाइनीज मांझे हादसे का सबब बन गए हैं। प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। आलम यह है कि हर दिन लोग घायल हो रहे हैं। इसमें घायल होने वालों की सर्वाधिक संख्या पुल से गुजरने वालों की है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 08:30 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 08:30 AM (IST)
Chinese Manjha News : बरेली में नही थम रहा चाइनीज मांझे का कहर, युवक व छात्रा के बाद घायल हुआ जरी कारोबारी
Chinese Manjha News : बरेली में नही थम रहा चाइनीज मांझे का कहर

बरेली, जेएनएन। Chinese Manjha News : चाइनीज मांझे हादसे का सबब बन गए हैं। प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। आलम यह है कि हर दिन लोग घायल हो रहे हैं। इसमें घायल होने वालों की सर्वाधिक संख्या पुल से गुजरने वालों की है। श्यामगंज, चौपुला के बाद रविवार को एक जरी व्यापारी किला पुल पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

घटना किला पुल की है। सीबीगंज के बंडिया का रहने वाला इमरान शाम को बरेली से घर वापस लौट रहा था। वह किला पुल पर पहुंचा ही था कि चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। हेलमेट पहने होने के बावजूद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गले में चोट के साथ बाइक से गिरने पर हाथ-पैरों में भी चोटें आईं हैं।

आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि शनिवार को श्यामगंज पुल व चौपुला पुल पर भी दो हादसे हुए थे। इसमे नवाबगंज निवासी विवेक चौपुला पुल पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया था जबकि बारादरी की रहने वाली यशी शर्मा श्यामगंज पुल से गुजरने के दौरानप मांझे की चपेट में आ गई थीं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी