Top Bareilly News of the Day, 7th August 2019, बेमिसाल डीएम, आइटीआइ पेपर लीक, सड़क पर दिया तीन तलाक, महिलाओं से धोखाधड़ी, होमगार्ड के बेटे सेना में

Top Bareilly News of the day 7 August 2019. शाम पांच बजे तक की बरेली की टॉप खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Wed, 07 Aug 2019 04:59 PM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 11:36 PM (IST)
Top Bareilly News of the Day, 7th August 2019, बेमिसाल डीएम, आइटीआइ पेपर लीक, सड़क पर दिया तीन तलाक, महिलाओं से धोखाधड़ी, होमगार्ड के बेटे सेना में
Top Bareilly News of the Day, 7th August 2019, बेमिसाल डीएम, आइटीआइ पेपर लीक, सड़क पर दिया तीन तलाक, महिलाओं से धोखाधड़ी, होमगार्ड के बेटे सेना में

बरेली, जेएनएन : बरेली मंडल की कई खबरों ने बुधवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें बेमिसाल डीएम, आइटीआइ पेपर लीक, सड़क पर दिया तीन तलाक, महिलाओं से धोखाधड़ी, होमगार्ड के बेटे सेना में आदि खबरें सर्वाधिक चर्चा में रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की बरेली की प्रमुख और चर्चित खबरें। 

गजब के हैं ये डीएम, कभी चलाते हैं ई-रिक्शा तो कभी बनाते रोटी

आइएएस इंद्र विक्रम सिंह उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर शाहजहांपुर में बतौर डीएम तैनात हैं। इन दिनों वह सामान्य कामकाजी कार्य करने को लेकर चर्चा बंटोर रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को निरीक्षण करने के दौरान अन्नपूर्णा भोजनालए में रोटी बनाने लगे। दोपहर को स्तनपान जागरूकता रैली का शुभारंभ करने के बाद आंगनबाड़ी वर्करों को बैठाकर ई-रिक्शा चलाने लगे। 

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-dm-come-to-imspect-district-hospital-and-started-roti-for-patients-shahjahanpur-news-19468849.html

सोशल मीडिया पर आइटीआइ के पेपर लीक, चाय की दुकान पर लिखे गए जवाब 

सीबीगंज स्थित शांति मौर्य विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर दोपहर ढाई बजे की मीटिंग में आयोजित इलेक्ट्रीशियन-फिटर की पेपर होना था। पेपर शुरू होने से पहले ही कुछ परीक्षार्थियों के पास लीक पेपर पहुंच गया। चाय की दुकान और खोखों पर बैठकर कॉपियां लिखी गईं। सोशल मीडिया पर मामले में एक ऑडियो और उत्तरपुस्तिका के साथ उत्तर लिखा एक कागज भी वायरल हो रहा है। 

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-teacher-kept-waiting-and-the-children-were-ready-to-answer-from-the-tea-shop-bareilly-news-19467976.html

बेटे के साथ घर लौटते समय सड़क पर दे दिया तीन तलाक 

अकसीर और मुस्तजाब दोनों शीशगढ़ के निवासी हैं। करीब पांच साल पहले इनका निकाह हुआ था। मुस्तजाब ने चुपचाप दूसरा निकाह कर लिया। आरोप है कि तीन दिन पहले पहले अकसीर बेटे के साथ घर आ रही थीं। तभी सड़क पर मुस्तजाब ने बेटे को छीनने का प्रयास किया। मारपीट की। विरोध करने पर अकसीर को तीन तलाक दे दिया। लड़की पक्ष ने सुलह की कोशिश की मगर, मुस्तजाब उसे साथ रखने को राजी नहीं हुआ। 

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर :www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-on-his-way-home-with-his-son-on-the-road-he-soke-tripple-talaq-bareilly-news-19468780.html

महिलाअों ने कर्ज लेकर प्रधानमंत्री आवास के लिए जोड़े रुपये, हो गई ठगी 

तुलाशेरपुर बीडीए कॉलोनी निवासी शीतल श्रीवास्तव ने बताया दिसंबर 2018 में दो महिलाएं व एक युवक उनकी कॉलोनी में पहुंचे। तीनों ने प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास, प्लाट व लोन दिलाने का झांझा देकर शीत से 40 हजार, जय देवी से 79 हजार, कुमारी दुलीराम से 62 हजार, विमला देवी से 1.25 लाख, शिवकुमार से 40 हजार, रामपाल से 60 हजार रुपये ले लिए। महिलाओं ने कर्ज लेकर आवास लेने के लिए रुपये जोड़े थे। 

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-investment-made-by-selling-loans-and-land-to-take-prime-residence-now-it-is-done-bareilly-news-19468787.html

होमगार्ड के बेटे सीमा पर कर रहे देश की सेवा  

शहर से 70 किमी दूरी बसा इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र का गढ़ीखानपुर गांव में रहने वाले होमगार्ड धर्मवीर चौधरी होमगार्ड हैं। पहले चाचा, फिर दोनों भतीजों ने देश सेवा को समर्पित होने की ठानी। उनके दोनों बेटो का चयन सेना में हो गया है। चौधरी परिवार का बड़ा बेटा इंद्रजीत चीन सीमा पर देश की हिफाजत में जुटा है तो दूसरा बेटा सोनू भारत मां की सेवा के लिए ट्रेनिंग लेने बेंग्लुरू गए है। 

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-jai-hind-homeguard-father-sweating-and-makes-his-both-sons-soldiers-bareilly-news-19469142.html

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी