Top Bareilly News of the Day, 13 September 2019, स्वामी च‍िन्मयानंद, चालान से बचने को प्लान, सूदखोर का चंगुल, दुष्कर्म पीड़‍िता का साहस, बजरंगी भाईजान

Top Bareilly News of the day 13 September 2019. शाम पांच बजे तक की बरेली की टॉप खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 07:17 PM (IST)
Top Bareilly News of the Day, 13 September 2019, स्वामी च‍िन्मयानंद, चालान से बचने को प्लान, सूदखोर का चंगुल, दुष्कर्म पीड़‍िता का साहस, बजरंगी भाईजान
Top Bareilly News of the Day, 13 September 2019, स्वामी च‍िन्मयानंद, चालान से बचने को प्लान, सूदखोर का चंगुल, दुष्कर्म पीड़‍िता का साहस, बजरंगी भाईजान

जेएनएन, बरेली : बरेली मंडल की कई खबरों ने शुक्रवार को सुर्खियां बटोरीं। इनमें स्वामी च‍िन्मयानंद, चालान से बचने को प्लान, सूदखोर का चंगुल, दुष्कर्म पीड़‍िता का साहस, बजरंगी भाईजान आदि खबरें सर्वाध‍िक चर्चा में रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की बरेली की प्रमुख और चर्चित खबरें।

शाहजहांपुर में SIT ने सील किया स्वामी चिन्मयानंद का आवास
पूर्व गृह राज्य मंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। उनके कॉलेज की एलएलएम का छात्रा के यौन शोषण का आरोप लगाने की जांच कर रही एसआइटी की टीम ने गुरुवार देर रात उनका आवास दिव्य धाम को सील कर दिया है। आश्रम के बाहर भारी फोर्स तैनाती कर दी गई है। मुमुक्षु आश्रम से संबद्ध कॉलेज तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं।
इस खबर पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/shahjahanpur-swami-chinmayananda-case-sit-sealed-the-residence-of-swami-chinmayananda-in-shahjahanpur-19572894.html

नए ट्रैफिक नियम से बचने का बनाया प्लान
बरेली के गांव क्योलडिय़ा में पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक युवक को रोका गया तो उसने कागज होने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने चालान की बात कही तो बोला...कर दो। पुलिस कर्मी ने फोटो खींचने के लिए उसे बाइक की नंबर प्लेट के आगे खड़ा किया। वह मुस्कुराया और चालान करा लिया। वह फर्जी नंबर प्लेट के खड़ा होकर वह फोटो खिंचा रहा था। बाइक मालिक राजेंद्र पाल के घर चालान पहुंचने पर वह चौंक गए।
इस खबर पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-plan-to-avoid-the-new-traffic-rules-when-the-police-are-caught-then-cut-the-challan-bareilly-news-19572605.html

दुष्कर्म पीड़िता ने दिखाया साहस और खुद दबोचा आरोपित
इज्जतनगर इलाके में रहने वाली एक महिला कंस्ट्रक्शन का काम करती थी। महिला का आरोप है कि 2017 में भटनागर कॉलोनी निवासी सचिन भारद्वाज व पीपी सिंह ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म क‍िया है। उसे पता चला क‍ि वारंट पर फरार चल रहा आरोपित सचिन अयूब खां चौराहा पर अपनी कार से घूम रहा है। जैसे ही चौराहा पर सचिन दिखाई पड़ा, उसे फिल्मी स्टाइल में धर लिया।
इस खबर पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-liss-kept-sleeping-the-rape-victim-showed-courage-and-arrested-herself-bareilly-news-19572945.html

सूदखोरों के जाल में फंसकर चली गई एक और जान
बरेली में आंवला के गांव पथरी के कुंवरपाल (38) खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने करीब चार महीने पहले मेंथा प्लांट के ल‍िए बैंक व सूदखोरों से कुल आठ लाख रुपये कर्ज लिया। करीब पांच लाख रुपये सूदखोरों के थे, बाकी बैंक के। प्लांट अब तक चलने की स्थिति में नहीं था। हर महीने 25 हजार रुपये ब्याज दे रहे थे। देरी होने पर धमकी दी जाती। इससे अवसाद में आकर उन्होंने जान दे दी।
इस खबर पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-fed-up-with-money-lenders-the-farmer-gave-his-life-bareilly-news-19572610.html

बजरंगी भाईजान’ महिला और नवजात को पहुंचाएंगे नेपाल
करीब एक महीने पहले बरेली जंक्शन पर जीआरपी सिपाहियों को नेपाल की गर्भवती युवती लावारिस हालत में मिली थी। करीब 24 दिन पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया। अब वह अपने बच्चे के साथ जल्द घर वापस जा सकेगी। बरेली के ‘बजरंगी भाईजान’ कहे जाने वाले शैलेश शर्मा उन्हें घर पहुंचाएंगे। महिला से नाम पूछा तो उसने बताया कि उसका नाम सीमा है। वह नेपाल की रहने वाली है।
इस खबर पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-bhaijaan-to-bring-women-and-newborn-baby-to-home-bareilly-news-19572921.html

chat bot
आपका साथी