बरेली की किला पुलिस का कमाल, आठ घंटे में ढूंढ निकाला घर से गायब हुआ बच्‍चा

किला के पंजाबपुरा के रहने वाले बच्चे का नाम सूरज है जिसकी उम्र आठ वर्ष है। पिता टिंकू ने बताया कि बेटा घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक गायब हो गया। 12 बजे देखा कि बेटा घर पर ही नहीं है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 01:48 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 01:48 PM (IST)
बरेली की किला पुलिस का कमाल, आठ घंटे में ढूंढ निकाला घर से गायब हुआ बच्‍चा
घर से गायब आठ साल के सूरज को पुलिस ने आठ घंटे में तलाश लिया।

बरेली, जेएनएन। बरेली शहर की किला पुलिस ने कमाल कर दिया। घर से गायब हुए बच्‍चे को महज आठ घंटे में ही ढूंढ निकाला। दरअसल बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, कुछ बच्चों के साथ खेलते-खेलते वह काफी आगे निकल गया। साथी बच्चे निकल आए और अकेला छूट गया। रास्ता भटकने की वजह से वह घर नहीं पहुंच पाया। स्वजनों ने किला पुलिस को मामले की जानकारी दी। किला पुलिस को आठ घंटे बाद बच्चा गढ़ी में मिला।

किला के पंजाबपुरा के रहने वाले बच्चे का नाम सूरज है जिसकी उम्र आठ वर्ष है। पिता टिंकू ने बताया कि बेटा घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक गायब हो गया। 12 बजे देखा कि बेटा घर पर ही नहीं है। ढूंढने के बाद भी पता नहीं चला तो किला पुलिस को सूचना दी। इंस्‍पेक्‍टर किला राजकुमार तिवारी ने बताया कि तुरंत ही बच्चे की खोज शुरू की गई। बच्चा शाम को साढ़े सात बजे के करीब गढ़ी में मिला। वह सिर्फ निक्कर और बनियान पहने था। ठंड से कांप रहा था। कुछ  बता नहीं पा रहा था। तुरंत की कपड़े मंगवाकर पहनाए गए, चाय पिलाई गयी। थोड़ी देर में सामान्य होने के बाद उसने अपने माता-पिता का नाम बताया। जिसके बाद मासूम को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी